फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Talented players will get a chance to progress through competitions

प्रतियोगिताओं से प्रतिभाशाली खिलाडियों को आगे बढ़ने का मिलेगा मौका

Sun, 31 Oct 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Talented players will get a chance to progress through competitions
ललितपुर। ग्राम स्तर, विकास खंड स्तर एवं लोकसभा स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन को लेकर शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम आलोक सिंह ने कहा कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेल प्रतियोगिता में जीतना हारना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि इनमें प्रतिभाग करना। उन्होंने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का एक अच्छा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि इन खेलों में ऐसे खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का अवसर अवश्य प्रदान किया जाए जो ग्रामीण क्षेत्रों से जुडे हैं और जिनमें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपार क्षमता
विज्ञापन

है। प्रतियोगिताओं का नोडल अधिकारी सीडीओ को बनाया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, जिला क्रीडा अधिकारी रेखा रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र सिंह एवं जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed