{"_id":"5f1b33528ebc3e63d7045b30","slug":"talabpura-road-work-start-lalitpur-news-jhs172315831","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबपुरा में वर्षों से खराब पड़ी सड़क का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबपुरा में वर्षों से खराब पड़ी सड़क का काम शुरू
विज्ञापन
मोहल्ला तालाबपुरा में निर्माणाधीन सीसी सड़क
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के वार्ड 20 के अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा में सीतापाठ मार्ग पर गली में नाली और सड़क की समस्या से लोगों को शीघ्र निजात मिलेगी। नगर पालिका ने सड़क और नाली का निर्माण शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
मोहल्ला तालाबपुरा में सीतापाठ मार्ग पर पुलिया के बगल वाली गली में कच्ची सड़क और नाली की वजह से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। तीन ओर से गली वाले इस क्षेत्र में न तो पक्की सड़क थी और न नालियां बनी थीं, जिससे घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर एकत्रित हो जाता था और कीचड़ की स्थिति बनी रहती थी। बारिश में यहां के हाल और भी बदतर हो जाते थे। गलियों में दो से तीन फीट तक पानी भर जाता था, इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता था। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा कई वर्षों से पक्की सड़क और नालियों के बनाए जाने की मांग की जा रही थी।
बीते दिनों ‘अमर उजाला’ ने यहां सड़क व नाली की समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेने के बाद नगर पालिका ने यहां सड़क और नाली निर्माण का काम शुरू कर दिया है। नगर पालिका के अधिकारियों ने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए निरीक्षण किया और लोगों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा मोहल्ले में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे जलभराव और कीचड़ से राहत मिलेगी। काम भी गुणवत्तापूर्ण हो जाए तो बेहतर रहेगा, ताकि सड़क निर्माण का लाभ लंबे समय तक मिल सके। - संजीव दीक्षित
नगर पालिका परिषद द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग पर अब ध्यान दिया गया है। सड़क निर्माण शुरू कर दिया है। अब अधिकारियों को इसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। - अरिमर्दन सिंह, प्रवक्ता