{"_id":"590cc9dd4f1c1b4a63443975","slug":"talab-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुम्मेरा तालाब की सफाई के लिए मांगे ढाई करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुम्मेरा तालाब की सफाई के लिए मांगे ढाई करोड़
lalitpur
Updated Sat, 06 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को सुम्मेरा तालाब की साफ-सफाई और गहरीकरण के लिए 2.57 करोड़ रुपये का मांग पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने जन भावनाओं को ध्यान में रखकर तालाब की सफाई और गहरीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त करने की मांग की है। वहीं, गोविंद सागर बांध की नहर में फैल रही गंदगी की ओर ध्यान खींचा है।
नगर के बीचोबीच सुम्मेरा तालाब का धार्मिक महत्व है। इससे लोगों की जन भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इस स्थल पर जल विहार, कार्तिक मास एवं पुरुषोत्तम मास मनाया जाता है। वर्तमान में यूपीपीसीएल बांदा इकाई इसके सौंदर्यीकरण का कार्य करा रही है। लेकिन, अब तक इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उधर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल का कहना है कि तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य संबंधित संस्था का है, जबकि तालाब की साफ सफाई के लिए नगर पालिका परिषद को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जिसे ध्यान में रखकर उन्होंने नगरीय झील/तालाब/पोखर संरक्षण योजना अंतर्गत 2.57 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई है। पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती का ध्यान गोविंद सागर बांध की बाई नहर की ओर खींचा है। उनका कहना है कि बांध की छोटी नहर में नागरिकों द्वारा घरों की गंदगी एवं कचरा डाला जा रहा है। संबंधित विभाग द्वारा नहर की सफाई में रूचि नहीं ली जा रही है। बारिश के दौरान नहर में व्याप्त गंदगी से नहर किनारे रहने वाले नागरिकों को बदबू और मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ता है। उन्होंने आबादी बाहुल्य क्षेत्र में नहर को कवर्ड करने की मांग रखी है।