फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Taking a block of one hour, another guard was also removed at Devgarh crossing.

Lalitpur News: एक घंटे का ब्लॉक लेकर देवगढ़ क्रॉसिंग पर दूसरा गार्डर भी निकाला

Wed, 01 Mar 2023 11:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Taking a block of one hour, another guard was also removed at Devgarh crossing.
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर स्टील के ब्रिज के नीचे लगे अस्थायी लोहे के गार्डर को रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को दोपहर में एक घंटे का ब्लॉक लेकर दूसरा गार्डर भी निकाल लिया है। अब जैक के माध्यम से रेलवे द्वारा स्टील के ब्रिज को सीमेंटेड स्थायी पिलर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

देेवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे के हिस्से का ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में चल रहा है। लगभग पंद्रह दिन में रेलवे का काम पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक रेलवे ने यहां स्टील के ब्रिज को सीमेंटेड पिलर पर लाने के लिए सबसे पहले लोहे के अस्थायी पिलर लगाए गए। इन अस्थायी पिलर पर लोहे के बड़े गार्डर रखे गए, जिसके बाद रेलवे ने बीते दिनों 25 फरवरी को ढाई घंटे का ब्लॉक लेकर अस्थायी गार्डरों पर स्टील के ओवरब्रिज को 51 मीटर तक खिसकाया था। रेलवे ने मंगलवार और बुधवार को एक-एक घंटे का ब्लॉक लेकर उन गार्डरों को हैवी क्रेन मशीन की मदद से धीमी गति से रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में सावधानी पूर्वक हटाया है। अब रेलवे द्वारा यहां गार्डरों के लिए लगाए गए अस्थायी पिलर को भी हटाया जाएगा और फिर स्टील के चार हजार टन वजनी स्टील के ब्रिज को अब सीमेंटेड पिलर पर चार जैक की मदद से रखा जाएगा। वहीं पिलर पर रखने के साथ ही अन्य प्रकार के ओवरब्रिज के काम को रेलवे ने 15 मार्च तक पूरा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं रेलवे का काम पूरा होने के बाद सेतु निगम द्वारा अपने हिस्से का बाकी बचा हुआ लगभग दस प्रतिशत निर्माण काम शुरू किया जाएगा और सेतु निगम को अपने हिस्से का निर्माण कार्य पूरा करने में लगभग दो महीने का समय लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed