फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sweat Gud and Mewa wait in polythean from Makarsankranti festiwal

पॉलिथीन में तौला जा रहा मकर संक्रांति का गुड़ व मेवा

Sun, 12 Jan 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sweat Gud and Mewa wait in polythean  from Makarsankranti festiwal
दुकान पर रखा पॉलिथीन में सामान - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के बाजारों में पॉलीथिन पर प्रतिबंध बेअसर दिखाई दे रहा है। इन दिनों मकर संक्रांति पर बनने वाले लड्डू के लिए गुड़ व मेवा खुलेआम पॉलीथिन में तौला जा रहा है। शनिवार की दोपहर में नझाई बाजार में ऐसा ही नजारा रहा। लगभग एक दुकान छोड़कर दूसरी दुकान पर पॉलीथिन का इस्तेमाल हो रहा था। अन्य बाजारों की भी स्थिति किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन

शासन ने पॉलिथीन एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी बाजार से यह सामग्री चलन से बाहर नहीं हो पाई है। अब त्योहार आते ही किराना बाजार में खुलकर दुकानों में पॉलिथीन रखी जा रही है। जब दुकान पर ग्राहक खाद्य सामग्री लेने पहुंचता है तो दुकानदार बेहिचक पॉलिथीन में सामग्री उपलब्ध करा देता है। नझाई बाजार में लगभग प्रत्येक दुकान पर पॉलिथीन में या तो सामग्री बेचने के लिए रखी दिखाई दी या फिर ग्राहक से थैला पूछे बगैर ही पॉलिथीन में सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। दुकानदार शासन द्वारा तय किए गए जुर्माने के प्राविधान को शायद भूल गए हैं।
विज्ञापन

पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा शासन ने बहुत पहले ही कर दी थी। इस पर अमल कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी गई है। इसके बाद भी बाजार में पॉलिथीन का धंधा हो रहा है। बड़े-बड़े दुकानदार इसे छोटे दुकानदार को बेचकर बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं। इस पूरे मामले में नगर पालिका अंजान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाबूलाल तिवारी
जब पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जाता है तो दुकानदार इसे छिपा लेते हैं। त्योहारी सीजन में फिर इसे बाहर निकाल लेते हैं। इस तरह पॉलिथीन की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। पॉलिथीन पर अंकुश लगाना चुनौतीपूर्ण कार्य बनता जा रहा है।
- केपी कंचन
शासन ने पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जब तक इसका उत्पादन फैक्ट्रियों से होता रहेगा, तब तक इस पर पूरी तरह अंकुश लगाना मुश्किल है। शासन पहले फैक्ट्रियों में पॉलीथिन के उत्पादन पर रोक लगाए। जब वह बाजार में नहीं आएगी तो खुद ब खुद इसका इस्तेमाल बंद हो जाएगा।
- संतोष कुमार
एक ओर नगर पालिका पॉलीथिन एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर बाजार में दुकानदार नगर पालिका के आह्वान को दरकिनार कर पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे नागरिकों में भी प्लास्टिकमुक्त भारत का संदेश जन-जन तक नहीं पहुंच पा रहा है।

- सुनील कुमार सेन
नगर पालिका परिषद द्वारा पॉलीथिन और प्लास्टिक के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पिसनारी मोहल्ला में जागरूकता रैली निकाली गई। मोहल्ला तालाबपुरा में भी दुकानदारों को पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई थी। अभियान के दौरान यदि किसी दुकानदार के यहां पॉलिथीन पकड़ी जाती है तो जुर्माना लगाया जाता है।
- जितेंद्र स्वरूप तिवारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed