{"_id":"60203f8f8ebc3ed283257a3e","slug":"swami-vivakanand-remembered-lalitpur-news-jhs187997546","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवप्रेमी व विचारक थे स्वामी विवेकानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवप्रेमी व विचारक थे स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम दावनी में चार दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद मानवप्रेमी होने के साथ विचारक भी थे।
पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए एक प्लेटफार्म की आवश्यकता होती है। उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इंद्रेश तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसे महान व्यक्तित्व के धनी के चरित्र का विश्लेषण करना संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत बवेेले ने कहा कि युवा महोत्सव को ग्रामसभा स्तर पर आयोजित करने से स्थानीय नौजवानों को लाभ मिलेगा। शुभारंभ पर चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर युवा महासभा हैप्पी यादव सेरवास, आकाश यादव राजघाट, दावनी क्षेत्र के महोत्सव प्रभारी मयंक दुबे, महोत्सव अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, सयोजक राजजीत राजपूत, रवि पटैरिया, अमित, अनिल, दारा सिंह, बुन्देल राजपूत, सचिन राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, कृष्णपाल, दीपक कुशवाहा एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। संचालन अंकित दुबे युवा महासभा ने किया। अंत में युवा महासभा के आयुष शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।