{"_id":"5ea71f218ebc3e906d3cda95","slug":"suspent-secretary-attached-to-control-room-lalitpur-news-jhs165490842","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित सचिव कंट्रोल रूम से अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित सचिव कंट्रोल रूम से अटैच
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पालन नहीं कराने के कारण निलंबित किए गए मंडी सचिव को कंट्रोल रूम से अटैच किया गया है, लेकिन वह अपना समय मंडी कार्यालय में भी दे रहे हैं।
पिछले दिनों गल्ला मंडी खुलने पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए निर्देश थे। लेकिन, गल्ला मंडी में किसी तरह के बचाव के नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को कोरोना बचाव के नियमों का पालन कराया और स्थिति को काबू में पाया जा सका। इस मामले में जिलाधिकारी ने उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर मंडी सचिव संजय यादव को निलंबित करके मंडी से हटाकर कंट्रोल रूम में अटैच कर दिया था, इसके बाद भी मंडी सचिव मंडी कार्यालय में पहुंच रहे हैं और कार्यालय में घंटों तक बैठ रहे हैं।
---------
गल्ला मंडी सचिव को कोरोना बचावके नियमों का पालन नहीं करने के कारण कंट्रोल रूम अटैच किया गया है। जो रात में ड्यूटी कंट्रोल रूम में दे रहे हैं। मंडी में आवास होने के कारण वहीं पर रहते हैं।
विज्ञापन
- अनिल कुमार, अपर जिलाधिकारी