फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Survey of forest land would Gatawar

वन भूमि का गाटावार होगा सर्वे

Sat, 18 Jul 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 18 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में 74 हजार हेक्टेयर भूमि पर जंगल फैला हुआ है। वन विभाग को विभिन्न परियोजनाओं से भूमि आवंटित की गई है, इसमें प्रमुख रूप से टिहरी बांध परियोजना की एवज में आवंटित भूमि है। इसके अलावा अन्य योजनाओं में भी बहुत सी भूमि गांव सभा से खारिज कर वन विभाग के नाम दर्ज की गई है। किस गांव में कितनी जमीन दाखिल खारिज हुई है, इसको लेकर मत भिन्नता बनी हुई है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने डीएफओ से भूमि का ब्योरा तलब किया है। उन्होंने डीएफओ को लिखे पत्र में कहा कि कितनी जमीन किन- किन गांवों में वन विभाग को दी गई है, किन- किन गांवों में कितनी भूमि दाखिल खारिज हो गई है, इसके अतिरिक्त ललितपुर गांव सभा व टिहरी बांध परियोजना के एवज में मिली भूमि का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। पता चला है कि वन विभाग ने न तो उक्त भूमि पर पत्थर लगवाए हैं और न ही पौधरोपण कराया है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को गाटावार क्षेत्रफल सहित भूमि का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। वन कर्मियों ने भूमि का ब्योरा जुटाना प्रारंभ कर दिया है।
 हैं। यहां तक कि कई जगह लोग वन विभाग की जमीन पर खेतीबाड़ी भी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed