फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suppritendent of police lalitpur

शिकायतों का जल्द निस्तारण प्राथमिकता: एसपी

Sat, 20 Aug 2016 01:08 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 20 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
suppritendent of police lalitpur
sp - फोटो : amar ujala
ललितपुर। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर जनता की शिकायतों को सुना। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सभी शाखाओं का निरीक्षण कर अधीनस्थों से परिचय लिया। पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर उन्होंने जनता की समस्याओं को सुन उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने को प्राथमिकता बताया। शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवागंतुक कप्तान ने आंकिक शाखा, हेड पेशी, क्राइम ब्रांच, बच्चा सैल सहित सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। क्राइम ब्रांच कार्यालय व बच्चा सेल में अंधेरा देखते हुए उन्होंने वहां इन्वर्टर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2011 बैच के आईपीएस है। वह एसपी सिटी पूर्वी कानपुर, एएसपी गौतम बुद्ध नगर, पीएसी आगरा व इलाहाबाद में रह चुके हैं। बतौर पुलिस अधीक्षक ललितपुर उनका पहला जिला है। उन्होंने जनता को अधिक से अधिक समय देने की बात कहते हुए कहा कि 24 घंटे पीड़ितों के लिए उनके दरवाजे खुले रहेंगे। इसके बाद कप्तान ने सभी क्षेत्राधिकारियों, कोतवाली प्रभारियों व थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। महिला शिकायत कर्ताओं को प्राथमिकता देने बात कही। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, सदर सीओ बल्देव सिंह, तालबेहट सीओ कुंवर बहादुर, महरौनी सीओ, नाराहट सीओ, पेशगार हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed