{"_id":"63ddd3e147cdb7115ff8d02c6db875a6","slug":"supply-of-drugs-to-meet-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति न मिलने से दवाओं का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति न मिलने से दवाओं का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरीजों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पताल में सामान्य मरीजों को पांच दिन तथा गंभीर रोगियों को एक साथ 10 दिन की दवाइयां बांटे जाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, मौजूदा दौर में अनुबंधित कंपनियों से दवाओं की आपूर्ति नहीं होने के कारण जिला अस्पताल में दवाइयों का संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल की ओर से 41 कंपनियों से दवा की मांग की गई थी, जिसमें से महज छह कंपनियों ने ही दवा की आपूर्ति की है। जबकि, अनुबंध की शर्तों के मुताबिक आर्डर देने के एक माह के अंदर दवाई की आपूर्ति कर दी जानी चाहिए।
विभागीय अफसरों का कहना है कि आर्डर देने के दो महीने बीतने के बाद भी 35 कंपनियों ने दवा की आपूर्ति नहीं की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जनपद मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से मरीज उपचार के लिए आते हैं। इन मरीजों के इलाज में एक महीने में छह से आठ हजार ग्लूकोज की बोतलों की खपत होती है। इसी तरह, लगभग 40 हजार पैरासीटामोल गोलियां, 70 हजार एंटीबायोटिक कैप्सूल और छह से आठ हजार एंटीबायोटिक इंजेक्शन की खपत प्रतिमाह होती है। जिला अस्पताल के स्टोर में महज 10 दिन तक की दवाइयों की उपलब्धता शेष रह गई है। इन हालातों में यदि कंपनियों की ओर से जल्द ही आपूर्ति नहीं की गई तो अस्पताल में दवा का संकट गहरा सकता है। इन पहलुओं को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सालय प्रशासन ने सभी प्रकार के मरीजों को पांच दिन के बजाय अब तीन दिन की दवाइयां बांटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन