फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   summer swiming, no fear corona

न मास्क न दूरी, तालाब जाना है मजबूरी

Sat, 13 Jun 2020 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
summer swiming, no fear corona
कैप्सन - 3,4 - तैराकी का लुत्फ उठाते बच्चे। - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। गर्मी का प्रकोप इस समय अपने चरम पर है। नगर की जनता पानी और बिजली की समस्या से परेशान हैं। पानी की किल्लत के चलते लोगों ने मजबूरी में अपने बच्चों को तालाब पर ले जाना शुरू कर दिया है। इससे तालाब पर भारी संख्या में बच्चों की भीड़ जमा होने लगी है। इससे कुछ अभिभावक बच्चों को मॉस्क पहनाने और सामाजिक दूरी का पालन कराने को लेकर भी चिंतित हैं। वहीं, बच्चे बेखौफ होकर तैराकी का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम इस बार पल - पल अपने रूप बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी आंधी और कभी तेज धूप निकलने से किसानों के साथ- साथ आम व्यक्ति परेशान हो रहा है। तीन दिन से क्षेत्र में सूरज की तपन आग उगल रही है। सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं। शादी - विवाह के कारण लोग दोपहर में भी लोग अपने घर से निकलने को मजबूर हैं। गर्मी के साथ - साथ नगर में पानी का संकट विकराल रूप ले रहा है।
विज्ञापन

आए दिन पाइप लाइन फटना और मोटर फुंकना जल संस्थान के लिए आम बात हो गई है। लोगों को बूंद- बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को मजबूरी में पीने के पानी के लिए हैंडपंपों और कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है। जल संस्थान द्वारा चलाए जा रहे पानी के टैंकर पेयजल आपूर्ति की मांग के चलते ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के संकट के कारण लोगों ने मजबूरी में अपने बच्चों को लेकर तालाब जाना शुरू कर दिया है, जिससे सुबह और शाम तालाब पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। जहां बच्चे गर्मी में तैराकी का लुत्फ ले रहे हैं। वहीं, कुछ अभिभावक सोशल डिस्टेंस को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पानी की आपूर्ति सही होती तो वह क्यों बच्चों को इस बार यहां लेकर आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed