फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   summer hot

‘ओ राम, इत्तो घाम, लपट के मारे नईं हो पा रए काम’

Mon, 08 May 2017 12:39 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 08 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
summer hot
गरमी - फोटो : amar ujala
ललितपुर। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। रविवार को शहर के व्यस्ततम बाजार और चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने से लोग पसीना पोछते देखे गए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छांव में सुस्ताते दिखे। सबसे ज्यादा बुरा हाल बच्चों और बुजुर्गों का रहा। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन और सूरज की तल्खी झेलनी पड़ेगी। वहीं, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन



बीते सप्ताह हुई बारिश से गिरे तापमान ने शहर वासियों को राहत पहुंचाई थी। अब फिर सूरज की तल्खी से हो रही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। झुलसाने वाली धूप ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। गर्मी में उन्हीं लोगों ने घर से बाहर निकलने की हिम्मत जुटा पाई, जिनको कोई जरूरी काम रहा होगा। राहगीर और दो पहिया वाहन चालक तेज धूप व गर्म हवाओं से बचने के लिए कपड़े से खुद को ढंक कर चल रहे हैं। पेड़ों की छांव में राहगीर सुस्ताते देखे जा रहे हैं। सबसे बुरा हाल बच्चों ओर बुजुर्गों का है। शाम को लोग बाजार से खरीदारी करने निकले। झांसी स्थित मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धूप की तल्खी अभी बरकरार रहेगी। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन


जहां जाम लगता था, वहां दिखा सन्नाटा
शहर के ऐसे प्रमुख रास्ते व चौराहे जहां पर हमेशा ही जाम की स्थिति बनी रहती थी, वहां धूप के कारण सन्नाटा पसरा रहा। अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास स्थित जेल चौराहा पर बसों, टैक्सियों, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर-ट्राली के कारण दिन भर जाम की स्थित बनी रहती है, वहां रविवार को इक्का-दुक्का ही वाहन गुजरते दिखाई दिए। जेल चौराहे से इलाइट चौराहे तक हर रोज जाम लगता है। यहां भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। ऐसा ही सन्नाटा वीर सावरकर चौक से तालाबपुरा वन-वे मार्ग पर, स्टेेशन मार्ग, मवेेशी बाजार, सदनशाह चौराहा, बस स्टैंड आदि स्थलों पर भी रहा। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र घंटाघर परिसर से वीर सावकर चौक, कटरा बाजार, लोहा-पीतल मार्केट आदि जगह पर भी सन्नाटा रहा।                         
विज्ञापन
विज्ञापन


                
एहतियात जरूरी     
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि गर्मियों में लू लगने व बीमार होने की मुख्य वजह शरीर में पानी, नमक व ग्लूकोज की कमी का होना होता है। इसके अलावा गर्मी हवाओं व तेज धूप के कारण भी स्वास्थ्य गड़बड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है।             
यह अपनाएं            
- प्रतिदिन सात लीटर से अधिक पानी पीएं।
- मौसमी व रसीले फलों का अधिक से अधिक सेवन करें।
- खाने के बाद नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पीएं।
- घर से बाहर जाते समय सिर व कान को रुमाल, टोपी या अन्य कपड़ों से ढकें।
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- छोटे बच्चे और बुजुर्गों को अधिकांश समय छांव में रखें।
- बेल का शरबत दिन में एक-दो बार जरूर पीएं।
   
 इनसे बनाएं दूरी  
- तेल मसाले और गरिष्ठ भोजन से बचें।       
- बाजार के खुले खाद्य पदार्थों से बचें।      
- पसीना आते समय ठंडा पानी व जूस तुरंत नहीं पीना चाहिए।            
- शराब व नशीले पदार्थों के सेवन से बचें, इससे दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।      
- धूप से आकर तुरंत ही कूलर व एसी की हवा में नहीं बैठें।      

लू लगने पर करें यह उपाए      
- नीबू पानी और इलेक्ट्रॉल पीते रहें।            
- आधा दूध और आधा पानी मिलाकर लस्सी पीएं।            
- खिचड़ी खाएं और बेल का शरबत पीएं।      
- तलवों, हथेलियों व माथे पर चंदन का लेप और सिर पर मेहंदी लगाएं।            
- भुने हुए प्याज को पीस कर उसमें जीरे का चूर्ण और मिश्री मिलाकर खाएं।            
- कच्चे आम व पुदीना का पना पीना लू से बचाव व उपाए दोनों में ही काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed