फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sulh- compromise deal on the basis of 12 case

सुलह- समझौता के आधार पर निपटे 12 मामले

Sun, 09 Aug 2015 12:52 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sulh- compromise deal on the basis of 12 case
ललितपुर। महिला थाने में आयोजित परिवार परामर्श शिविर में एक दर्जन मामले सुलह - समझौता के आधार पर निपटाए गए। इसके बाद खुशी से पत्नियां ससुराल चली गईं।
विज्ञापन



शनिवार को आयोजित परिवार परामर्श शिविर में महिला थाना प्रभारी रचना राजपूत व सदस्य सुधा कुशवाहा की मौजूदगी में एक दर्जन मामले आए। ग्राम पनारी निवासी कलावती (काल्पनिक नाम) ने अपने पति, जेठ व जेठानी पर आए दिन विवाद करने का आरोप लगाया। सुनीता (काल्पनिक नाम) निवासी लेड़ियापुरा ने पार्षद व सफाई कर्मी पर घर के सामने कचरा डालने का आरोप लगाया। ग्राम टीला के कल्लू (काल्पनिक नाम) ने अपनी पत्नी पर परेशान करने व आत्महत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। धनीराम (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम सिंदवाहा ने अपनी पत्नी पर बार- बार मायके भाग जाने व समझाने पर विवाद करने की बात कही। राजकुमारी (काल्पनिक नाम) निवासी महावीरपुरा ने ससुराली जनों पर दहेज के रूप में 50 हजार मांगने व न देने पर परेशान करने का आरोप लगाया। भूरी (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम गुढ़ा ने गांव के एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया। उर्मिला (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम करमई ने सास, ससुर व पति पर परेशान करने का आरोप लगाया। प्रीति (काल्पनिक नाम) निवासी बड़ापुरा ने अपने चचिया ससुर पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया।



 ग्राम बनयाना निवासी कांशीराम (काल्पनिक नाम) ने अपनी पत्नी पर मायके से नहीं आने की बात कही। ग्राम पटसेमरा निवासी मिथलेश (काल्पनिक नाम) ने ससुरालीजनों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। वर्षा (काल्पनिक नाम) निवासी कांशीराम कालोनी तालबेहट ने ससुराली जनों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकालने का आरोप लगाया। ग्राम मड़वारी की अंगूरी (काल्पनिक नाम), सुनीता (काल्पनिक नाम) सहित डेढ़ दर्जन महिलाओं ने गांव की ही एक महिला पर गांव वालों को परेशान करने का आरोप लगाया। सभी मामलों में दोनों पक्षों को बुलाया गया और सुलह - समझौता के आधार पर मामले निपटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed