फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suicide jump in the well

बाल कटवाए, कपड़े खरीदे और कुएं में कूदकर जान दे दी

Mon, 26 Oct 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
suicide jump in the well
ded body - फोटो : ded body
ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम कठवर में कुआं में छलांग लगाकर एक युवक ने जान दे दी। बाइक सवार मध्य प्रदेश के एक ग्रामीण ने घटना देखकर गांव में जाकर बताया। इसके बाद थाना बार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देर रात शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में ग्राम कठवर निवासी वीरन सहरिया (26) पुत्र नत्थू सहरिया घर से कस्बा बार जाने की बात कहकर निकल गया और टैक्सी से बार बार चला गया। वहां पहुंचकर नाई की दुकान पर बाल कटवाए। चप्पल एवं कुछ कपड़े खरीदे। शाम करीब पांच बजे वह घर लौटने लगा, लेकिन गांव से आधा किलोमीटर पहले ही रुक गया और सड़क किनारे एक खेत में बने कुआं में कूद गया। इसी दौरान ग्राम कठवर के आगे मध्य प्रदेश की सीमा से लगे ग्राम हनुपुरा निवासी मोटर साइकिल सवार प्रमोद वहां से निकला और उसकी नजर कुआं में कूदने वाले युवक पर पड़ गई। उसने तत्काल मोटरसाइकिल मोड़कर गांव के पास बैठे कुछ लोगों को युवक के कूूदने की जानकारी दी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी थाना बार पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात्रि में करीब ग्यारह बजे शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता नत्थू सहरिया ने बताया कि जब वह सुबह घर से निकला तो उसका पुत्र घर पर ही था और छोटी बहनों को गाना गाकर सुना रहा था। मृतक दो भाई व पांच बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed