फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Substandard material being found in the computer lab of the government college

राजकीय महाविद्यालय की कंप्यूटर लैब में लग रही घटिया सामग्री

Fri, 04 Mar 2022 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Substandard material being found in the computer lab of the government college
तालबेहट। नगर के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय में लाखों रुपये की कीमत से बन रही कंप्यूटर लैब के निर्माण में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इस संबंध में नगर के लोगों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भेजकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे अपने शिकायती पत्र में लोगों ने बताया कि नगर के राजकीय महाविद्यालय में लगभग 20 लाख रुपये से एक कंप्यूटर लैब जल निगम की सीएंडडीएस शाखा द्वारा बनाई जा रही है। अधिकारियों के चुनाव में व्यस्त होने और कोरोना संक्रमण के कारण छात्रों के महाविद्यालय नहीं आने के कारण ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में जल्द बाजी करते हुए घटिया सामग्री का उपयोग करके निर्माण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य की तराई भी नहीं की जा रही है। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराने और अच्छी निर्माण सामग्री का उपयोग कराने की मांग की है। शिकायती पत्र पर अजय सिंह, मंजीत राजा, राहुल आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed