फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Substandard clinics operating brazenly in the vicinity of the medical college.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज के आस-पास धड़ल्ले से संचालित हो रही मानक विहीन क्लीनिक

Mon, 17 Aug 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Substandard clinics operating brazenly in the vicinity of the medical college.
- 15 से अधिक क्लीनिक हो रहे संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के आस-पास विभागीय क्लीनिकों की बहार सी आ गई है। जगह-जगह क्लीनिक व अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इनमें कईयों में तो मानक अनुरूप रास्ता तो दूर भवन तक नहीं है। यही नहीं कई तो गलियों के अंदर संकरी गैलरी में संचालित हो रहे हैं। इनमें अधिकांश के पंजीयन तक नहीं है तो कुछ तो यूपी काउंसिल तक में रजिस्टर्ड नहीं है। इसके बाद भी खुलेआम क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। हद तो यह है कि मुख्यालय होने के बाद भी अधिकारी बेखबर बने हुए हैं।
मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ ही आस-पास में क्लीनिकों व अस्पतालों की बाढ़ सी आ गई है। जगह-जगह विशेषज्ञ चिकित्सकों के साइन बोर्ड नजर आ रहे हैं। हालत यह है कि अभिलाषा पेट्रोल पंप से सदनशाह चौराहा होकर आगे तक व कलक्ट्रेट रोड की ओर भी क्लीनिक-ही-क्लीनिक संचालित हो रही हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने से चर्च मार्ग व अंदर भी जगह-जगह क्लीनिकें संचालित हो रहीं हैं।
विज्ञापन

इनमें से अधिकांश क्लीनिक मानक विहीन संचालित हो रहे हैं। हो भी क्यों नहीं, जब इनमें अधिकांश के पंजीयन तक नहीं हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार आधे से अधिक क्लीनिक पंजीकृत तक नहीं हैं। महज संचालित हो रहे हैं। इनमें किसी भी प्रकार की घटना होने पर सुरक्षा तक के इंतजाम नहीं हैं। कई जगह तो अधिक संकरी गलियां व कइयों में महज इकलौता ही दरवाजा है। यही नहीं आग से बचाव के लिए अग्निशमन उपकरणों तक का इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में मरीजों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कइयों के नहीं है यूपी काउंसिल में पंजीयन
सूत्रों की मानें तो कई क्लीनिक संचालकों का यूपी काउंसिल में पंजीयन तक नहीं है। इसके बाद भी वे खुलेआम प्रैक्टिस कर रहे हैं। इनके दस्तावेजों तक की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मरीजों की सेहत से भी खिलवाड़ कर रहे हैंं। जब जिला मुख्यालय पर ही यह हाल है तो अन्य स्थानों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

---
मेडिकल काॅलेज के आस-पास बिना पंजीयन के मानक विहीन क्लीनिक संचालित होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। बिना पंजीयन के क्लीनिक संचालित नहीं होने दी जाएगी।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed