फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sub treasury office worked only for one day

एक दिन ही संचालित हुआ बंद उप कोषागार में निबंधन कार्यालय

Fri, 10 Sep 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
sub treasury office worked only for one day
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
तालबेहट। लगभग दो वर्ष से बंद पड़े उप कोषागार में उपनिबंधक कार्यालय का काम बुधवार को ही रस्मी तौर पर संचालित हुआ। बृहस्पतिवार को उपकोषागार के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा। इस पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

बताते चलें कि तहसील में इस समय ग्राम न्यायालय संचालित हो रहा है। अधिवक्ताओं की मांग पर शासन द्वारा तहसील में जूनियर और सीनियर सिविल न्यायालयों का संचालन शुरू होना है। जिसके लिए अस्थाई तौर पर न्यायालय संचालित करने के लिए भवन की आवश्यकता है। न्यायालय संचालन के लिए भवन देखने बुधवार को एडीजे नीतू यादव (एससी-एसटी एक्ट) के आने का कार्यक्रम था। इसकी जानकारी मिलते ही उपनिबंधक ने काफी दिनों से बंद पड़े उपकोषागार का ताला खुलवाकर एक मेज और उस पर लैपटॉप रखकर अपने कार्यालय का काम शुरू कर दिया था और इस भवन में ही उपनिबंधन का कार्य शुरू करने की बात कही थी। लेकिन बृहस्पतिवार को जब अधिवक्ता सुबह अपने बैनामा पंजीकृत कराने उक्त उपकोषागार पहुंचे तो वहां के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। जिस पर अधिवक्ताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बुधवार को उपनिबंधक द्वारा अधिकारियों को मात्र यह दिखाने के लिए कि उपनिबंधक कार्यालय उपकोषागार में संचालित हो रहा है रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed