फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sub Inspector who went to catch the accused of rape was beaten up in Madhya Pradesh

Lalitpur: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गए सब इंस्पेक्टर को मध्य प्रदेश में पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Oct 2022 07:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Oct 2022 07:35 PM IST
सार

किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में दर्ज मुकदमा के आरोपी को गए एक सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला के बलदेवगढ़ के ग्राम मासनहटा की है।

विज्ञापन
Sub Inspector who went to catch the accused of rape was beaten up in Madhya Pradesh
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में तीन माह पूर्व किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में दर्ज मुकदमा के आरोपी को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला के बलदेवगढ़ के ग्राम मासनहटा में आरोपी को पकड़ने गए एक सब इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया गया, जिससे सब इंस्पेक्टर के कान में चोट आने से वह घायल हो गए। वहीं, हमला करने वाले आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीन माह पूर्व एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश के पड़ोसी जिला टीकमगढ़ के बलदेवगढ़ थाना के ग्राम मासनहटा निवासी राहुल सहरिया के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 504, 506 एवं 120बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में उक्त आरोपी तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


सोमवार को ललितपुर कोतवाली की गोविंद सागर बांध चौकी प्रभारी साजेश कुमार अपने पुलिस बल के साथ आरोपी की गिरफ्तार के लिए मध्य प्रदेश पहुंचे और थाना बलदेवगढ़ से दो पुलिस स्टाफ कर्मी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके गांव पहुंचकर उसके घर दबिश दी। यह देख वह और उसके परिवारजन आक्रोशित हो गए और कुल्हाड़ी व पत्थरों से इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। यह देख पुलिस ने वहां से किसी प्रकार निकलकर अपना बचाव किया और थाना बल्देवगढ़ में इस हमले की सूचना दी, जिस पर वहां अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक उक्त सभी आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बल्देवगढ़ पुलिस ने सब इंस्पेक्टर साजेश कुमार को बलदेवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इस हमले में सब इंस्पेक्टर के कान में चोट आई है। वहीं सब इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर थाना बलदेवगढ़ पुलिस ने आरोपियों राहुल सहरिया, गुलाब सहरिया एवं विजय सहरिया के खिलाफ दबिश के दौरान हमला करने की धाराओं 353, 323, 324, 294, 506, 224, 225, 332, 333 (34) आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सब इंस्पेक्टर साजेश कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ गए थे, जहां उन पर आरोपी ने पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे सब इंस्पेक्टर के कान में चोट आई है। इस मामले में मध्य प्रदेश के थाना बलदेवगढ़ में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। -अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed