फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students studying in council schools will get quality MDM

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों को मिलेगा गुणवत्ता एमडीएम

Sat, 28 Jan 2023 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students studying in council schools will get quality MDM
ललितपुर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मिलने वाले मध्यांह भोजन की गुणवत्ता को अब मां समूह संभालेगी। इसके लिए स्कूल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की माताओें को लेकर स्कूल स्तर पर मां समूह का गठन किया जाएगा। बीएसए ने इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों और इंचार्ज प्रधनाध्यपकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1354 परिषदीय विद्यालय है। जिनमें एक लाख 89 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती है। इन छात्र-छात्राओं को विद्यालय में मिड-डे मील के तहत मध्यांह भोजन दिया जाता है। यह मध्यांह भोजन मैन्यू के अनुसार दिया जाता है। मध्यांह भोजन बंटने से लेकर इसकी गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आती रहती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए सभी स्कूलों में मां समूह का गठन किया जाएगा। जिससे कि छात्र-छात्राओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता सही हो सकेगी। इस मां समूह में विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को लेकर संगठन बनाया जाएगा। समूह की सभी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों और इंचार्ज प्रधानाध्यपकों को जल्द से जल्द विद्यालय स्तर पर मां समूह का गठन करने और प्रशिक्षण देने का आदेश जारी कर दिया है। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अच्छा और गुणवत्ता पूर्ण और मैन्यू के अनुसार मध्यांह भोजन मिलने लगेगा।
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल भेजने को भी करेंगी प्रेरित
विद्यालय स्तर पर गठित होने वाले मां समूह की महिलाएं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को तो जांचेगी ही वह अपने बच्चों को नियमित स्कूल भी भेजेगी। इसके साथ आसपास की महिलाओं को भी उनके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां समूह के यह होंगे काम
- मिड-डे मील पकाने से पूर्व, पकाते समय और खाना परोसते समय स्वच्छता रखना देखेंगी।
- भोजन पकाने के लिए प्रयोग किए जा रहे सामग्री और बर्तन की साफ-सफाई देखेंगी।
- मैन्यू के अनुसार छात्र-छात्राओं को भोजन पकाया जा रहा है या नहीं यह देखेंगी।
- भोजन की नियमितता, मात्रा व गुणवत्ता की जांच करेंगी।
परिषदीय विद्यालयों में मां समूह का गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जोकि जल्द ही पूर्ण कर ली जाएगी। मां समूह मिड-डे मील योजना के तहत छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता सहित साफ सफाई और अन्य चीजों की जांच करेंगी। - रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed