फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   students protest, incomplete marksheet

अंक प्रदर्शित की मांग को लेकर जीआईसी पहुंचे छात्र .

Thu, 26 Aug 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
students protest, incomplete marksheet
जीआईसी में प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्रों ने एनएसयूआई के नेतृत्व में छठे दिन भी अपने अंकों के अधिकार के लिए घंटाघर के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। जहां से राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग की। एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को 27 तक आवेदन भरने के लिए कहा।
विज्ञापन

घंटाघर से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शुभम शुक्ला ने कहा कि धरना पर बैठे हुए संगठन व छात्रों को छह दिन हो गए हैं, लेकिन हमारी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ होने का अंदेशा नजर आ रहा है। अभिभावकों ने कहा कि हम अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। बच्चों के अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे। इस दौरान एनएसयूआई जिला महासचिव आजम खान, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शुभम शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष दीपक चौहान, अनुभव तिवारी, कपिल सेन, सुंदरम राठौर, अनुराग सिरोठिया, संस्कार कुशवाहा, दीपांशु कौशिक, शैलेश राजा, प्रिंस गोस्वामी, पीयूष चतुर्वेदी, हम्मीर सिंह, भूपेंद्र, अखिलेश राजपूत, लवकुश राजपूत, सौरभ राजपूत, विशाल सिंह, विशाल नागल, रोहित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस
छात्रों के राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचकर प्रदर्शन की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पर छात्रों को समझाया। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed