फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   students enrage over tet cancal in gic

जीआईसी में आक्रोशित परीक्षार्थी कुछ समय गेट से बाहर नहीं निकले

Mon, 29 Nov 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
students enrage over tet cancal in gic
परीक्षा केंद्र से बाहर आते छात्र छात्राएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। टीईटी की परीक्षा रद्द होने से जिले में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों में आक्रोश दिखा। जीआईसी में आक्रोशित परीक्षार्थी तो कुछ समय तक गेट से बाहर ही नहीं निकले। पुलिस ने मामला संभालते हुए उन्हें समझाकर गेट से बाहर करवाया। परीक्षार्थियों में इस बात पर भी नाराजगी थी कि जब परीक्षार्थी अधिकांश पेपर पूरा कर चुके थे और पेपर खत्म होने में लगभग आधा घंटे का ही समय बचा था, तब उन्हें अचानक से एनाउंस करके पेपर रद्द होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

जनपद में रविवार को 14 केंद्रों पर सुबह की पाली में दस बजे से टीईटी (टीचर एलिजबिलटी टेस्ट) की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें करीब 13 हजार परीक्षार्थी टीईटी की परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा में करीब आधा घंटा ही बचा था, तभी अचानक से सभी परीक्षा केंद्रों पर एनाउंस किया गया कि टीईटी की यह परीक्षा रद्द हो चुकी है और सभी परीक्षार्थी अपने पेपर वापस लौटा दें।
विज्ञापन

यह खबर सुनते ही परीक्षार्थी स्तब्ध रह गए, जबकि कुछ परीक्षार्थीं जो अधिकांश सवाल हल कर चुके थे, उनकी आंखों में आंसू तक झलक उठे। इसके बाद ड्यूटी में तैनात शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों से पेपर वापस ले लिए गए और उन्हें जाने को कह दिया। जीआईसी में पेपर रद्द होने के बाद परीक्षार्थी मुख्य गेट के पास अंदर ही एकत्रित हो गए और आक्रोश में कुछ समय तक बाहर भी नहीं निकले। जिस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन परीक्षार्थी आगामी समय में पेपर होने की तारीख पूछ रहे थे कि उन्हें यह बताया जाए कि अब पेपर कब होगा और होगा भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस के समझाने के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ गेट से बाहर निकल गई, लेकिन बहुत से परीक्षार्थी सरकार और सिस्टम पर अपनी भड़ास निकालते देखे गए। उनका कहना था कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, लेकिन पेपर लीक होने से नहीं रोक सकते। कई लोग सैकड़ों किलोमीटर दूर से आए हैं और यहां पेपर देने के समय बताया गया कि परीक्षा रद्द हो गई है।
-------------
पेपर लगभग खत्म होने वाला था, तभी अचानक से बताया कि परीक्षा रद्द हो गई है। इससे काफी मनोबल गिर गया है। काफी अच्छी तैयारी की थी और पेपर में भी अधिकांश सवालों के हल आ रहे थे।
प्राची तिवारी
----------
परीक्षा दस बजे से शुरू हुई और करीब सवा घंटे बाद बताया कि परीक्षा रद्द हो गई। तीन साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, कोचिंग भी की और समय भी खराब हुआ है। परीक्षा नहीं होने से निराशा हुई है।
विमल किशोर
-----------
प्रशासन द्वारा देरी से सूूचना दी गई, परीक्षा खत्म होने ही वाली थी कि अचानक से परीक्षा रद्द होने की सूचना देकर पेपर वापस लेना शुरू कर दिया गया। कुछ समय तक तो समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है।
सुनील साहू
---------------
जहां पेपर लीक हुआ, सिर्फ उन्हीं जिलों की परीक्षा रद्द करना चाहिए थी। बाकी जिलों में तो परीक्षा देने देते। जब इस जिले में पेपर लीक नहीं हुआ तो यहां परीक्षा रद्द करना उचित निर्णय नहीं है।
सूरज कुमारी
----------------
हैदराबाद से जॉब छोड़कर परीक्षा देने आई, लेकिन यहां परीक्षा रद्द कर दी। भविष्य के साथ कब तक खेलते रहेंगे। ऐसा ही होता रहेगा। पेपर लीक कैसे हो गया, सरकार क्या कर रही है।
आरती सीरौठिया।
--------------
बहुत दिनों से तैयारी करने के बाद अब उम्मीद जागी थी कि परीक्षा में निकल सकती हूं, लेकिन अब उम्मीद टूट गई है। परीक्षा भी पूरी होने वाली थी, लेकिन अचानक से रद्द होने की जानकारी दी।
पूजा करौसिया, रेलवे कॉलोनी।
----------
पेपर पूरा होने ही वाला था और 150 में 120 सवाल हल भी कर लिए थे। जितना पढ़कर तैयारी की थी, उसके अनुसार ही पेपर भी आया था। इसके बाद अचानक से जानकारी मिली कि पेपर रद्द हो गया।
निवेदिता यादव, नई बस्ती।
----------
टीईटी परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले ही रात में आया था। गुजरात के सूरत के पास वापी में फार्म कंपनी में काम करता हूं, तो दो दिन ही छुट्टी ही मिली थी। अब परीक्षा भी रदद् हो गई, अच्छा नहीं लगा।
सुरजीत दास, बेस्ट बंगाल।
-----------
राजस्थान की टीईटी परीक्षा पास कर चुका हूं, लेकिन झांसी, ललितपुर के आसपास ही शिक्षक बनने की इच्छा है। इसलिए यूपीटीईटी की परीक्षा देने आया था। लेकिन ऐसे नकलचियों की वजह से परीक्षा रद्द होती है
धर्मेंद्र सिंह डोडिया, उज्जैन
---------------
दोनों केंद्रों पर 2800 को देेनी थी परीक्षा
तालबेहट। नगर के मर्दन सिंह इंटर कॉलेज एवं जीजीआईसी में रविवार को सुबह एवं दोपहर की पाली में 2800 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जिसके लिए वह सुबह से परिजनों के साथ एवं कुछ निजी वाहनों से परीक्षा देने आए थे। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के मध्य दस बजे से दोनों केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के एक घंटे बाद ही पेपर लीक होने की सूचना के बाद समाचार चैनलों पर निरस्त करने की खबर आने लगी। बाद में उसे निरस्त कर दिया गया। जिसके बाद दोनों केंद्रों पर परीक्षार्थियों से समय से पूर्व कॉपी जमा कर ली गई। परीक्षा रद्द होने की खबर से अधिकांश परीक्षार्थी मायूस नजर आए।

----
इस परीक्षा के लिए जमकर तैयारी की थी। लेकिन परीक्षा के रद्द होने से काफी बुरा लगा। लोकेंद्र सिंह, महरौनी
-----------
निजी वाहन से आने के कारण काफी किराया खर्च हुआ और परीक्षा रद्द होने से उन्हें निराशा हुई। अरविंद्र सेन, महरौनी
---------
परीक्षा के लिए मैंने खूब तैयारी की थी। इस बार परीक्षा पास होने की पूरी उम्मीद थी। आयशा खान, मड़ावरा
---------
सरकार को प्रतिभागी परीक्षा के पेपर की सुरक्षा के लिए सजग रहना चाहिए। काफी समय से हर बार यह हो रहा है। दीपाली, ललितपुर

जीआईसी स्कूल में छात्रों से बात करती पुलिस

जीआईसी स्कूल में छात्रों से बात करती पुलिस- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed