फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   student left their education because of no collages

कॉलेज व महाविद्यालयों के अभाव में अधूरी पढाई छोड़ रहे विद्यार्थी

Wed, 08 Sep 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
student left their education because of no collages
BU new.jpg - फोटो : BU new.jpg
ललितपुर। तहसील पाली के अंतर्गत ग्राम नाराहट क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया है कि क्षेत्र में कॉलेज के अभाव में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि नाराहट क्षेत्र से लगे हुए लगभग 40 ग्राम पंचायतों का मुख्य केंद्र ग्राम नाराहट है, जो आबादी की दृष्टि से नगर पंचायत होने लायक है। इसमें मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव बना हुआ है। यहां पर अब तक कोई सरकारी इंटर कॉलेज या महाविद्यालय नहीं है। महंगी फीस के चलते निर्धनों को पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। कई विद्यार्थी अधूरी शिक्षा ग्रहण कर बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चौपट बनी हुई है। इससे लोगों को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र जंगली सीमा से लगा होने के कारण क्षेत्र के आदिवासी पूरी तरह जंगल पर निर्भर हैं और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनको चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ देकर जीवन स्तर में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र में बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं है, यहां सरकारी बस का संचालन भी कराया जाए। क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों केे स्वास्थ्य सेवाएं भी नहीं मिल पा रहीं है। कई ग्रामीण लोग घरेलू नुस्खे अपनाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चिकित्सक व अन्य सामग्री की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, जिला महासचिव राकेश रजक एडवोकेट, प्रदेश सचिव ओवैस खान, जिला महासचिव पुनीत देवलिया, अजय प्रताप तोमर, मोहन सिंह चंदेल, नीलेश पटेल, राममूर्ति तिवारी, मोहम्मद शरीफ जावेद, गजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह रजक, पवन विश्वकर्मा, रामभरोसे कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed