फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   strugle between vegetable and galla trader

सब्जी व गल्ला व्यापारियों में स्थान को लेकर टकराव

Wed, 13 Jan 2021 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
strugle between vegetable and galla trader
गल्ला मंडी में लगी सब्जी की दुकानें - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना काल में लॉकडाउन के समय से सब्जी व्यापार को गल्ला मंडी में शिफ्ट कर दिए जाने के बाद अब सब्जी और गल्ला व्यापारियों में स्थान को लेकर टकराव की स्थिति बन गई है। गल्ला मंडी में सब्जी की दुकानों से गल्ला व्यापार में होने वाली अव्यवस्था को लेकर गल्ला व्यापारियों में आक्रोश फैला है। गल्ला व्यापारियों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर सब्जी व्यापारियों को गल्ला मंडी से हटाकर पुरानी जगह या फिर अलग स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के समय किए गए लॉकडाउन के दौरान दूरी का पालन करते हुए सब्जी व्यापार को गल्ला मंडी में शिफ्ट कर दिया गया था। लॉकडाउन खत्म हो गया और सभी व्यापार पूर्व की भांति चलने लगे, लेकिन सब्जी का कारोबार अभी भी गल्ला मंडी में हो रहा है। सब्जी व्यापार के लिए निर्धारित दस बजे के बाद भी काफी देर तक व्यापार संचालित होता रहता है, कई सब्जी की दुकानें तो दिन भर खुली रहती हैं। इस कारण गल्ला व्यापारियों को यहां असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गल्ला व्यापारियों का कहना है कि गल्ला मंडी में सब्जी की दुकानें लगने से गंदगी फैलती है और दस बजे के बाद भी सब्जी की दुकानें चलती रहने से भीड़ बनी रहती है। गल्ला लेकर आने वाले ट्रैक्टरों व अन्य किसानों के आने का भी यही समय होने के कारण अव्यवस्था हो जाती है। इसी को लेकर गल्ला व्यापारियों और सब्जी व्यापारियों में गतिरोध बढ़ता जा रहा है। बीते रोज सोमवार को गल्ला व्यापारियों ने दस बजे के बाद मंडी गेट पर ताला जड़ दिया था और अपर जिलाधिकारी द्वारा गल्ला व्यापारियों के स्थायी समाधान के आश्वासन के बाद गेट खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
गल्ला मंडी में सब्जी की दुकानें लगाने से अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। अपर जिलाधिकारी द्वारा सोलह जनवरी तक स्थाई समाधान का आश्वासन दिया है। यदि इसके बाद भी स्थाई समाधान नहीं होता है, तो गल्ला व्यापार बंद कर विरोध किया जाएगा।
- अशोक जैन अनौरा, अध्यक्ष गल्ला व्यापार संघ।
---------------
सब्जी के लिए निर्धारित दस बजे तक समय का पालन नहीं हो रहा है। प्रशासन द्वारा सब्जी व्यापार को अब पुराना या अलग स्थान उपलब्ध कराया जाए। सनत कुमार, गल्ला व्यापारी।
----------
पूर्व में सब्जी विक्रेताओं को गल्ला मंडी में पीछे के गेट के पास अलग जगह देने की बात कही थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। सब्जी व्यापारी चाहते हैं कि अन्य स्थाई स्थान उपलब्ध करा दी जाए। अशफाक राइन, आलू व्यापारी।
----------
सब्जी व्यापारियों को प्रशासन द्वारा स्थायी जगह पहले की तरह उपलब्ध करा दी जाए, जिससे आए दिन गल्ला मंडी में अन्य व्यापारियों से टकराव की स्थिति न बने। करीम पप्पू राइन, अध्यक्ष

-----------
सब्जी व्यापार के लिए गल्ला मंडी में दस बजे तक का ही समय निर्धारित है, इसके बाद वहां रुकने पर अव्यवस्था तो होती है। जल्द ही इसका स्थायी समाधान निकाल लिया जाएगा। सफाई नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed