फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   strictly control by secter majistrate

लॉक डाउन पालन कराने में सख्ती दिखा रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट

Mon, 06 Apr 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
strictly control by secter majistrate
ललितपुर। शहर के विभिन्न वार्डों में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट इन दिनों लॉकडाउन का पालन कराने में पसीना बहा रहे हैं। वह लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्ती बरत रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड एक सिद्दनपुरा में बुढ़बार रोड पर स्थित आसरा आवास कॉलोनी में रहने वालों को परियोजना अधिकारी डूडा/सेक्टर मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए एक-दूसरे के साथ नहीं बैठे और अपने हाथों को समय-समय पर साबुन व सेनेटाइजर से साफ करते रहे। मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। दिन भर अपने घरों में रहें व जुकाम, खांसी व सांस लेने में कोई दिक्कत हो तो तत्काल जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु जांच कराएं। वह आने-जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों से पूछताछ कर उन्हें घरों में रहने व लॉकडाउन का पालन करने को कह रहे हैं। उधर, वार्ड नंबर 26 में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने दुपहिया वाहन चालकों से पूछताछ की और उनसे घरों में रहने का आग्रह किया। उन्होंने नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के सामने पुलिस बल के साथ चेकिंग की। इस दौरान कई दुपहिया वाहन चालकों को रोका गया। उन्हें बताया गया कि जिला प्रशासन ने दुपहिया वाहन पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed