फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Strict action will be taken against fake social media accounts District Magistrate

Lalitpur News: फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

Wed, 30 Sep 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against fake social media accounts District Magistrate
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपदवासियों के लिए सतर्कता संदेश जारी किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के नाम, पद या फोटो के दुरुपयोग से बने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फर्जी अकाउंट से अवैध धन या मदद मांगने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज होगी। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत की जाएगी। प्रशासन ऐसे जालसाजों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। उन्होंने आमजन से सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। अनजान आईडी या संदेहास्पद संदेशों पर विश्वास न करें। फर्जी अकाउंट से पैसे मांगने पर भुगतान न करें। धोखाधड़ी की सूचना तुरंत जिला प्रशासन, पुलिस थाने या साइबर क्राइम सेल को दें। जिला प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed