फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stray dogs made victims of 1744 people in five months

Lalitpur News: पांच माह में आवारा कुत्तों ने 1744 लोगों को बनाया शिकार

Sat, 25 May 2024 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs made victims of 1744 people in five months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आवारा कुत्तों का प्रकोप जारी है। बीते छह माह में कई लोगों को शिकार बनाया। मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार पांच माह में 1870 लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन दिया गया। इनमें 1744 कुत्ते, 37 बिल्ली व 46 बंदर और अन्य के 51 लोग शिकार हुए। बीते दो माह में कुत्तों के काटने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है।
अस्पतालों में आए दिन एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगहों गली व चौराहों पर कुत्तों के झुंड नजर आते हैं। इससे लोग ही नहीं बच्चे तक रास्तों में निकलने से कतराते हैं। कई तो बाइक और कार तक पर भौंकते हैं, कुछ तो दौड़कर पीछे तक भागते हैं। इस दौरान कई को काट लेते हैं। बंदर व बिल्ली के काटने के मामले भी सामने आ रहे हैं। कई को तो गंभीर चोट तक आ जाती है।
विज्ञापन

---
यह है पांच माह का आंकड़ा
माह - कुत्ता - बंदर - बिल्ली - अन्य - कुल
जनवरी - 402 - 08 - 08 - 10 - 428
फरवरी - 391 - 07 - 08 - 10 - 416
मार्च - 361 - 06 - 11 - 08 - 386
अप्रैल - 332 - 09 - 10 - 12 - 363
मई - 261 - 07 - 09 - 11 - 277
---
एंटी रैबीज लगवाने का समय
जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार पांच माह में 1870 लोग कुत्ते, बिल्ली व बंदर समेत अन्य जानवरों के काटने के शिकार हुए। इनके काटने पर संंबंधित व्यक्ति को चार इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं। पहला इंजेक्शन लगने के बाद तीसरे दिन, सातवें दिन, व 28वें दिन लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार डिमांड भेजकर मंगा लिए जाते हैं। इसकी कमी नहीं होने दी जाती है।
-डॉ. मीनाक्षीसिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed