{"_id":"60b7d8f68ebc3e29b77998af","slug":"storm-electric-crisis-taldehate-news-jhs1962145180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से कई जगह फाल्ट, पेड़ गिरने से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से कई जगह फाल्ट, पेड़ गिरने से बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। मंगलवार शाम आई तेज आंधी से जगह-जगह विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। इससे लोगों को विद्युत संकट का सामना करना पड़ा। बरिया वाली माता मंदिर पर बरगद का विशाल पेड़ गिरने से आसपास के क्षेत्र में पूरी रात अंधेरा रहा। वहीं कई जगह लाइन में फाल्ट ठीक होने के दौरान बुधवार को पूरे दिन विद्युत के आने-जाने का क्रम चलता रहा।
मौसम का बदलाव इस समय लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार शाम आई आंधी ने नगर सहित क्षेत्र में गंभीर विद्युत संकट पैदा किया। तेज आधी में नगर के बारिया वाली माता मंदिर के समीप लगा बरगद का विशाल पेड़ उखड़ कर विद्युत लाइन पर गिरा। मौके पर गए विद्युत कर्मचारियों ने तत्काल आसपास के कुछ घरों की लाइन काट कर फीडर नंबर एक को चालू कर दिया। इससे आसपास के एक दर्जन घरों में पूरी रात अंधेरा रहा। इसके अलावा क्षेत्र में कई गांवों में बिजली तारों पर पेड़ टूटकर गिरने से विद्युत संकट छाया रहा। बारिश होने की वजह से कर्मचारियों को लाइन ठीक करने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। आंधी का असर बुधवार को पूरे दिन रहा। दिन भर नगर के दोनों फीडरों में खराबी आती रही, जिसे कर्मचारी समाचार लिखे जाने तक सुधारते रहे। इससे पूरे दिन बिजली के आने-जाने का क्रम चलता रहा।