फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stones pelted on roadways bus going to Lucknow three people injured

Lalitpur: लखनऊ जा रही रोडवेज बस पर पथराव, तीन यात्री चोटिल, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Apr 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, तालबेहट
अमर उजाला नेटवर्क, तालबेहट Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Apr 2024 11:02 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि बस में ही गुटखा थूकने को लेकर दो सवारी में कहासुनी हो गई थी। इस पर एक सवारी तालबेहट उतरी और अपने लोगों को बुलाकर घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
Stones pelted on roadways bus going to Lucknow three people injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम पवा में हाईवे मार्ग पर ललितपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में अज्ञात लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। इससे तीन सवारियां चोटिल हो गई। 

विज्ञापन


रविवार को रात्रि में लगभग 8:45 मिनट पर ललितपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम पवा के पास पहुंची थी कि पहले से बस का पीछा कर रहे लोग आगे जाकर रुक गए और बस आते ही लगभग तीन चार अज्ञात लोगों ने अचानक पत्थर मार देना शुरू कर दिए। इससे बस का कांच फूट गया और सवारी को लग गया। जिससे लगभग तीन सवारियां चोटिल हो गईं। 
विज्ञापन


रोडवेज बस तालबेहट क्षेत्राधिकारी कार्यालय वापस आई और पुलिस को सूचना दी है। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार बस में ही गुटखा थूकने को लेकर दो सवारी में कहासुनी हो गई थी। इस पर एक सवारी तालबेहट उतरी और अपने लोगों को बुलाकर घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed