फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stolen Bolero and tractor recovered from Madya Pradesh, one arrested

मध्य प्रदेश से चोरी की बोलेरो व ट्रैक्टर बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Stolen Bolero and tractor recovered from Madya Pradesh, one arrested
ट्रैक्टर व बोलेरो चोरी का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। स्वॉट टीम, यातायात और पुलिस टीम को मध्य प्रदेश के जिलों से चोरी की बोलेरो व ट्रैक्टर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बोलेरो कार दो दिन पहले मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिला से चोरी की गई थी, जिसकी सूचना पर चेकिंग के दौरान आरोपी बोलेरो के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता एवं सीओ सिटी केशवनाथ के नेतृत्व में शनिवार को सुबह से अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। एसओजी प्रभारी राजबाबू यादव और नई बस्ती चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुजीत मिश्र, यातायात प्रभारी अनुज गंगवार ने पुलिस बल के साथ देवगढ़ रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान देवगढ़ की ओर से एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी बिना रंग प्लेट लगाए आती दिखाई दी। शक होने पर बोलेरो गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुका और तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना भानगढ़ अंतर्गत ग्राम देवराजी निवासी गोधन लोधी पुत्र हनुमत लोधी बताया। बोलेरो गाड़ी के कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सका। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त बोलेरो दो दिन पहले उसने मध्य प्रदेश के अशोकनगर से चोरी की थी। कड़ाई से पूछताछ पर उसने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने एक ट्रैक्टर भानगढ़ के ग्राम दुधावनी से चुराया था, जो बेचने के लिए ललितपुर आया था। चोरी का ट्रैक्टर के बारे में पूछने पर बताया कि उसने ट्रैक्टर हवाई पट्टी के पास छिपाकर रखा है। आरोपी की निशानदेही पर एसओजी, पुलिस व यातायात की टीम ने मौके पर जाकर हवाई पट्टी के पास से मैसी फारगुसन डीआई 245 ट्रैक्टर बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी का ट्रैक्टर व बोलेरो गाड़ी बरामद करने वाली टीम में यातायात से नरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, जबकि एसओजी की ओर से अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र यादव, जायद अली, अमित पाठक, इमरान साबरी, मनमोहन, सलाउद्दीन, राकेश कुमार, दीपक दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में फर्जी तरीके से फार्म भरकर रुपये निकालने वाला पकड़ा
बैंक में फर्जी तरीके से फार्म भरकर पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलकर ओटीपी जनरेट करके धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाला एक शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग से बताया कि थाना कोतवाली में 12 नबंवर 2019 को एक मामला आईटी एक्ट 66 ग एवं धारा 420 के तहत पंजीकृत किया गया था। इसके संबंध में साइबर सेल प्रभारी राजेश कुमार दुबे एवंा साइबर सेल अपराध शाखा प्रभारी शिवशंकर सिंह ने टीमों के साथ जांच के दौरान संबंधित बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलकर ओटीपी जेनरेट करके खाते से रुपये निकालने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति जिला बांदा के ग्राम पवईया निवासी ऋतुराज सिंह पुत्र स्व.जीत सिंह को शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ माह पूर्व वह देना बैंक में चपरासी की ड्यूटी करता था। इसी दौरान उसने पाली के मोहल्ला पंडयाना, हाल देना बैंक भवन इलाइट चौराहा निवासी निवासी शकुंतला देवी पत्नी बच्चू लाल जैन का नया एटीएम बनकर के ब्रांच आया था, जो उसने चोरी कर लिया और फर्जी तरीके से फार्म भरकर बैंक में पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलकर ओटीपी जनरेट कर 23,650 रुपये निकाल लिए थे और इसके बाद एटीमएम जलाकर नष्ट कर दिया था। ओटीपी जनरेट करने में प्रयुक्त एक मोबाइल भी बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर सेल ने आरक्षी मो.वसीम, अर्जुन सिंह, साइबर सेल अपराध शाखा से प्रदीप कुमार, अखलेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed