फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   stepson murdered by mother

सौतेली मां ने बेटे की हत्या कर शव कुआं में फेंका....

Sun, 21 Nov 2021 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
stepson murdered by mother
घर के अंदर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : LALITPUR
जखौरा (ललितपुर)। थाना क्षेत्र के गांव विनैकाटोरन में एक सौतेली मां ने रिश्ते को कलंकित कर सात वर्षीय मासूम बेटे की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पूरा दिन बच्चा घर में नहीं दिखा तो शक होने पर शनिवार की रात परिजनों ने कुएं का पानी बाहर निकाला,जहां से बच्चे का शव बरामद हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव विनैकाटोरन निवासी भागीरथ के पुत्र गजेंद्र सिंह राजपूत की पत्नी लीलावती का वर्ष 2017 में प्रसव के दौरान निधन हो गया था। पहली पत्नी की मौत होने पर तीन वर्षीय बच्चे शिवम की परवरिश के लिए उसने ग्राम भड़रा निवासी सुखवती से दूसरी कर ली थी। मृतक बच्चे के चाचा अरविंद्र ने बताया कि शादी के करीब एक वर्ष बाद सुखवती ने भी एक बेटे को जन्म दिया। इसके कुछ दिनों बाद ही दंपती के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन

शनिवार को गजेंद्र सिंह सुबह करीब छह बजे बेटे शिवम को घर पर छोड़कर खेत पर पानी देने के लिए गया था। वापस दोपहर करीब दो बजे घर लौटा तो उसे शिवम घर पर नजर नहीं आया। उसने परिजनों व आसपास लोगों से पूछताछ की लेकिन शिवम का कोई सुराग नहीं लगा। उसने पत्नी से शिवम के बारे में पूछा तो उसने गांव में कहीं खेलने की बात बताई लेकिन शाम तक शिवम का पता नहीं चला तो गजेंद्र के साथ ग्रामीणों ने भी शिवम को ढूंढना शुरू कर दिया। जब उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली तो ग्रामीणों की सलाह व शक पर मकान के दूसरे हिस्से में बने कुएं में देखने के लिए उसका पानी निकलवाया गया। वहां शिवम का शव तलहटी में पड़ा देख परिजनों की चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से बच्चे का शव कुएं से निकलवाकर पुुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इंचार्ज आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पति की तहरीर पर आरोपी मां के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ृतक बच्चा शिवम फाइल फोटो

ृतक बच्चा शिवम फाइल फोटो- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed