{"_id":"592499664f1c1b8835535bbb","slug":"statues-of-shriram-and-sita-were-stolen-from-the-temple-of-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के मंदिर से चोरी की थी श्रीराम और सीता की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के मंदिर से चोरी की थी श्रीराम और सीता की मूर्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
मंदिर
- फोटो : demo
चार दिन पहले समथर पुलिस को लावारिस हालत में मिलीं दोनों मूर्तियों की पहचान हो गई है। मूर्तियां इसी साल मार्च में मध्यप्रदेश के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बरका के रामजानकी मंदिर से चुराईं गई थीं। मंगलवार को मंदिर के पुजारी ने समथर आकर इनकी पहचान कर ली है। मूर्तियों को पंडोखर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 19 मई को गश्त के दौरान समथर थानाध्यक्ष गगन कुमार गौड़ को समथर.दबोह मार्ग पर ग्राम बुढ़ेराघाट के पास झाड़ियों में दो मूर्तियां लावारिस हालत में पड़ी मिली थीं। ये भगवान श्रीराम जानकी की मूर्तियां मध्यप्रदेश के ग्राम बरका के मंदिर से 8 मार्च की रात चोरी हो गईं थीं। इसकी रिपोर्ट मंदिर के पुजारी अशोक कुमार दुबे ने थाना पंडोखर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 457ए 380 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। समथर थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मूर्तियां मिलने की खबर पर पंडोखर पुलिस मंदिर के पुजारी को लेकर समथर थाने आई। पुजारी ने मूर्तियों को पहचान लिया। थाना पंडोखर के थानाध्यक्ष भानु सिंह सिसौदिया ने दोनों मूर्तियों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है।