फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Static Magistrate checked the CCTV installed at the examination center

Lalitpur News: स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी को जांचा

Fri, 26 May 2023 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Static Magistrate checked the CCTV installed at the examination center
हिंदी के पेपर में तीन परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। कस्बा बासी स्थित सुदर्शन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी की जांच करते हुए नोडल सेंटर से आए प्रश्नपत्रों के पैकेटों पर लगी सील को देखा। केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षाएं संचालित मिली। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष हिंदी साहित्य के प्रश्न-पत्र में 225 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि तीन छात्र अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्र पर राजकीय महाविद्यालय तालबेहट, राजकीय महाविद्यालय पुलवारा, संत ब्रह्मानंद महाविद्यालय जखौरा और सुदर्शन डिग्री कॉलेज के छात्र छात्रा परीक्षा दे रहे हैं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट डॉ गिरिजेश सिंह ने स्ट्रांग रूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर नोडल केंद्र राजकीय महाविद्यालय तालबेहट से आए हुए प्रश्न पत्रों के पैकेज की सील जांच कर परीक्षा कक्षों का सीटिंग प्लान बारीकी से चेक किया इसमें सब कुछ सही पाया गया। केंद्राध्यक्ष डॉ.मनजीत सिंह, डॉ. सोनू श्रीवास्तव, रामस्वरूप यादव, संजू यादव, मीरा देवी आदि सचल दल के सदस्यों ने सभी छात्र-छात्राओं को मुख्य गेट पर सघन चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में जाने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed