{"_id":"67f9603972089a64a7090173","slug":"state-minister-manohar-lal-panth-removed-his-pro-post-went-viral-on-social-media-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-133238-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने अपने पीआरओ को हटाया, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने अपने पीआरओ को हटाया, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
विज्ञापन
मंत्री ने इस पोस्ट से दिखाई अनभिज्ञता, लेकिन अभी पोस्ट नहीं हुई डिलिट
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, उनकी सोशल मीडिया साइड पर उनके चहेते कहे जाने वाले व पीआरओ पद पर तैनात सोनू चौबे के पद से हटाने की पोस्ट वायरल हो गई। हालांकि मंत्री स्वयं को इस पोस्ट से अनभिज्ञता बता रहे हैं। लेकिन राजनैतिक गलियारों में यह विषय का चर्चा का विषय बना हुआ है।
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर मंत्री के पीआरओ सोनू चौबे के ऊपर गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। उनके ऊपर एक बुजुर्ग महिला की भूमि को हथियाने व शिकायत करने पर उसके परिजन को थाने में बैठाने का आरोप भी सामने आया था। ऐसे में बृहस्पतिवार को देर रात राज्यमंत्री की सोशल मीडिया साइड पर सोनू चौबे की फोटो सहित पोस्ट डाली गई, जिसमें पार्टी विरोधी गतिविधियों व अन्य कारणों से उन्हें पीआरओ पद व अन्य सभी दायित्वों से मुक्त करने की बात कही गई। कई लोगों ने कई प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राज्यमंत्री अपनी साइड पर पड़ी इस पोस्ट से अनभिज्ञ बने हुए हैं, तो वहीं खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को सोशल मीडिया से नहीं हटाया गया था। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक और घमासान शुरू हुआ, जिसमें कुछ लोगों ने सोनू चौबे के पक्ष में पोस्ट डालकर उनका हर परिस्थिति में साथ देने की बात कही। मामला कुछ भी हो, लेकिन एक बार फिर इस पोस्ट को लेकर राज्यमंत्री चर्चा में आ गए हैं। अब देखना है कि वह अपने निर्णय को वापस लेते हैं, या फिर सोशल मीडिया की पोस्ट सही साबित होती है।
मेरी फेसबुक पर कैसे यह मैसेज पड़ गया मुझे जानकारी नही हैं मैने अपने स्तर पर सोनू चौबे को नहीं हटाया है। इस मामले में बात कर फेसबुक से मैसेज को डिलीट कराया जाएगा।-मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं संवायोजन मंत्री प्रदेश सरकार