फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   state minister launched smart classes

स्मार्ट कक्षा का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Thu, 16 Sep 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
state minister launched smart classes
सिवनी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय को जाने वाला कीचड़ युक्त रास्ता। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि कोरोना काल में विद्यालय बंद होने की वजह से अध्यापकों ने ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया और अब स्कूल खुले तो स्मार्ट क्लास से बच्चों की शिक्षा में परिवर्तन आएगा। वह बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सिवनी खुर्द में स्मार्ट क्लास के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाह ने शिक्षकों के प्रयास की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने कहा कि बरसात के बाद प्राथमिक विद्यालय सिवनी खुर्द को लिंक रोड से जोड़ने का प्रयास करेंगे। बीएसए रामप्रवेश ने कहा कि प्रदेश में इस समय सबसे अधिक स्मार्ट क्लास जनपद में है, यहां अब तक करीब 327 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू हो चुकी है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, वित्त एवं लेखा अधिकारी सौरव सिंह, बीईओ राजकुमार पुरोहित, विनोद कुमार पटेरिया, जमील अहमद, योगेंद्र नाथ वर्मा, वेद प्रकाश सिंह सहित जिला समन्वयक जाहर सिंह, कपिल दुबे, गौरव रावत, योगेश मिश्रा, पवन पांडे, राघवेंद्र सिंह, शकुंतला कुशवाहा, अनिल त्रिपाठी, अरुण निरंजन, सत्येंद्र जैन, प्रशांत राजपूत, दिलीप राजपूत, रामरक्षपाल सिंह, अरविंद सिंह, हरि नारायण चौबे, इंदर सिंह पटेल, हिमांशु मिश्रा, संतोष सिद्दीकी, दीप्ति रानी गुप्ता, नाहिद परवीन, परशुराम निरंजन, परवेश मालवीय, काशीनाथ नायक, ग्राम विकास अधिकारी हरिओम निरंजन, ग्राम प्रधान अंगूरी देवी, रामसेवक निरंजन, संजीव टडैया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

....जब दलदल से होकर गुजरा मंत्री का काफिला
सिवनीखुर्द गांव में स्थित स्कूल में स्मार्ट क्लास के शुभारंभ के लिए जा रहे राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का काफिला करीब आधा किलोमीटर दलदल युक्त सड़क से होकर निकला। इस पर मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष से कहा कि इस सड़क पर जब हमलोगों को इतनी दिक्कत हो रही है तो बच्चे स्कूल तक कैसे जा पाएंगे। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यहां तक बच्चों व शिक्षकों को पहुंचने में काफी दिक्कत होती है, जिसे जल्द जिला योजना में बनवाया जाएगा।

स्मार्ट क्लास का फीता काटकर शुभारंभ करते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ व विधायक।

स्मार्ट क्लास का फीता काटकर शुभारंभ करते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ व विधायक।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed