{"_id":"5f6514ab8ebc3e74906cd9c5","slug":"state-minister-doing-massage-for-clean-and-clear-city-lalitpur-news-jhs176598098","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
ग्राम बिरधा के स्कूल में झाड़ू लगाते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने ग्राम बिरधा में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता से अनेक रोगों पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। विभिन्न इकाई द्वारा दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। वहीं, जरूरत मंद लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्या का निराकरण भी कराया जाता है। इसी क्रम में कस्बा बिरधा स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरधा से लेकर राधा कृष्ण मन्दिर तक प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। देश की सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है। वैश्विक महामारी कोरोना में प्रवासी मजदूरों के लिए
नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया, साथ ही मनरेगा के माध्यम से उन्हे रोजगार भी उपलब्ध कराया गया। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। स्वच्छता से अनेक रोगों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। इसे ध्यान में रखकर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान ओर विशेष पखवाड़ा चलाया जाता है, इसलिए हमें अपने घर के आसपास साफ- सफाई ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, सुरेश कुमार टोंटे जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, सुनील मिश्रा, घनश्याम कुशवाहा, कैलाश नारायण चौबे, हरपाल सिंह बैस, शेर सिंह पवार, अजीत सिंह, रवि भार्गव, राजेंद्र कुशवाहा, अटल बिहारी टोंटे, हरिओम तिवारी, कृष्णा विश्वकर्मा, मानवेन्द्र राजपूत, संजय साहू, प्रकाश सेन, सोनू चौबे, जितेन्द्र सिंह, प्रकाश कुशवाहा, परशु कुशवाहा, साहब सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।