फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stalled commercial licenses to be issued now; Form 5-A accelerates the process.

Lalitpur News: अटके कॉमर्शियल लाइसेंस अब बनेंगे, फॉर्म 5-ए ने दी रफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 02:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Stalled commercial licenses to be issued now; Form 5-A accelerates the process.
ललितपुर। जनपद में भारी वाहन (कॉमर्शियल/परिवहन) चालकों के लिए राहत भरी खबर है। एक महीने से अधिक समय से अटकी कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ेगी। उप परिवहन आयुक्त द्वारा आवश्यक ''फॉर्म 5-ए'' जारी किए जाने के बाद एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस रिन्यूअल का काम तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शासन ने भारी वाहन चालकों के लाइसेंस नवीनीकरण की नीति में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत, लाइसेंस की अवधि समाप्त होने पर चालकों को किसी मान्यता प्राप्त मोटर ड्राइविंग स्कूल से प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र यानी ''फॉर्म 5-ए'' ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना जरूरी है। इसके बिना आवेदन स्वीकृत नहीं हो सकता।
विज्ञापन

नीति लागू होने के बाद शुरुआती दौर में 'फॉर्म 5-ए' उपलब्ध न हो पाने के कारण ललितपुर सहायक संभागीय परिवहन (एआरटीओ) कार्यालय में पिछले एक महीने से अधिक समय से करीब 250 से अधिक लाइसेंसों का नवीनीकरण ठप पड़ा था। लाइसेंस न होने के कारण वाहन चालक लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म उपलब्ध होते ही परिवहन विभाग ने पेंडिंग फाइलों का निस्तारण शुरू कर दिया है। अब तक लंबित 250 से अधिक लाइसेंसों में से 40 से 50 लाइसेंसों का नवीनीकरण किया जा चुका है। फॉर्म अपलोड होते ही प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

हैवी लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवश्यक फार्म 5-ए उपलब्ध हो गए हैं। चालक प्रमाण पत्र लेकर आ रहे हैं, जिसके साथ ही लाइसेंस नवीनीकरण किए जा रहे हैं।
— विपिन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed