फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   stabdi train passenger 50 bhopal

शताब्दी का संचालन शुरु, पहले दिन भोपाल गए पचास यात्री

Mon, 19 Oct 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
stabdi train passenger 50 bhopal
ललितपुर। शताब्दी एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को हरी झंडी मिल चुकी है। शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल के लिए 50 लोगों ने यात्रा की। वहीं, साप्ताहिक कामाख्या ट्रेन सोमवार से और झांसी से पुणे के लिए भी साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ 21 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जो झांसी से पुणे के लिए प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा कोविड-19 के दौर में बंद चल रही एक्सप्रेस, सुपरफास्ट व शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। इससे अब ट्रेनें फिर से पटरी पर दौड़ने लगी है। शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन छह माह बाद फिर से शुरू हो गया है। शनिवार को नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से ललितपुर स्टेशन से भोपाल के लिए 50 लोगों ने यात्रा की, जबकि 11 यात्री ट्रेन से उतरे। वहीं, शनिवार को दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में ललितपुर से 21 लोगों ने झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा व दिल्ली के लिए यात्रा की और बीस यात्री उतरे। रविवार की अप रूट की शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में 36 लोगों ने भोपाल की यात्रा की, जबकि 25 यात्री उतरे। वहीं बीते पंद्रह अक्टूबर से साप्ताहिक कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी शुरु हो गया है, जिसका ठहराव ललितपुर में किया गया है। इससे पूर्व ललितपुर स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन, साबरमती एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन, कुशीनगर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, और कुरुक्षेत्र से खजुराहो के लिए गीता जयंती एक्सप्रेस व साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस प्रकार अब तक ललितपुर स्टेशन पर कुल दस ट्रेनों का ठहराव वर्तमान में हो रहा है। हालांकि रेलवे द्वारा अब झांसी से पुर्ण के मध्य भी 21 अक्टूबर से झांसी-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरु किया जा रहा है और आज सोमवार से इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी शुरु हो रहा है। इसके अलावा रेलवे द्वारा अब पंजाबमेल, झेलम दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेनों के भी शीघ्र संचालन की योजना है, जिसके रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। हालांकि इन सभी ट्रेनों में यात्रियों को कोविड-19 के नियमों के तहत ही आरक्षण वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है और कोरोना संक्रमित के लक्षण होने पर उन्हें जांच करवानी होगी और कोरोना संक्रमित व्यक्ति को जानकारी होने पर यात्रा से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 17 अक्टूबर से शुरू हो गया है। कुछ वीकली ट्रेनें भी शुरू कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेन इसी सप्ताह शुरू हो जाएंगी।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed