{"_id":"d005026634c7d8d69b6817e830095e43","slug":"sports-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों से बच्चे संवारे अपना भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों से बच्चे संवारे अपना भविष्य
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल पर ब्लाक बिरधा की बाल कीड़ा
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। बीएसए से रैली का
शुभारंभ करते हुए बच्चों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित
किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने कहा कि खेलों के माध्यम से भविष्य संवारा जा सकता है। खेल से शरीर तो हस्ट पुष्ट होता ही है, साथ ही खेल अब पैसा कमाने का जरिया बन गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि पिछले सालों में खेल प्रतियोगिताएं होती रही हैं। वर्तमान में इन प्रतियोगिताओं के धन की कमी पड़ रही है। उन्होंने शासन से खेलों के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया कराने की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी जताई। इसी प्रकार ब्लाक बार की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता राजकीय इंटर कालेज बार में हुई। प्राथमिक स्तर की कबड्डी में पारोन विजेता व बिल्ला उप विजेता चुना गया। जूनियर स्तर की कबड्डी में बिल्ला विजेता व पारोन उप विजेता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैलोनीलोध ने बाजी मारी। पचास मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रामबाबू गेंदोरा, बालिका वर्ग में जयदेवी नगारा प्रथम, सौ मीटर दौड़ में कृपाल डुलावन प्रथम, बालिका वर्ग में ज्योति गदयाना विजयी रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी बार संतोष वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता थानाध्यक्ष बार राजेश सिंह व संचालन अरुण गोस्वामी ने किया।