फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sports

सीनियर में अरविंद व जूनियर वर्ग में गोविंद रहे अव्वल

Mon, 26 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Mon, 26 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
sports
ललितपुर (ब्यूरो)। मुहल्ला खिरकापुरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर वर्ग में अरविंद व जूनियर वर्ग में गोविंद ने लंबी कूद स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 सेवा समर्पण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी बालिका इंटर कालेज तेरई फाटक के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, सजन कुमार शर्मा व नवल किशोर सहरिया ने संयुक्त रूप से किया।  सजन कुमार शर्मा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से तन स्वस्थ रहता है। मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि सहरिया समाज के उत्थान के लिए सेवा समर्पण संस्थान का योगदान अद्वितीय है।
विज्ञापन

 
इस दौरान 200 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में संजय सहरिया बार प्रथम, जूनियर वर्ग में तोरन सहरिया रजावन प्रथम व सबजूनियर वर्ग में विक्रम सहरिया बनगुवां प्रथम रहे। गोला फेंक के सीनियर वर्ग में खेमचंद्र पाली प्रथम, जूनियर वर्ग में भगवान सिंह सिमरधा प्रथम और सब जूनियर वर्ग में करन रारा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 की फर्राटा दौड़ के सीनियर वर्ग में राजकुमार बजरंगगढ़ प्रथम, जूनियर वर्ग में गोविंद रजवारा प्रथम और सब जूनियर वर्ग में विक्रम बनगुवां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लंबी कूद के सीनियर वर्ग में अरविंद बनगुवांकलां प्रथम, जूनियर वर्ग में गोविंद रजवारा प्रथम और सब जूनियर वर्ग में नरेश कचनौंदा प्रथम रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में तालबेहट टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।


 इस मौके पर सुबोध गोस्वामी, डा. दीपक चौबे, रामगोपाल गोस्वामी, मनीष अग्रवाल, घासीराम सहरिया, रामलखन, रामचरन, नरेंद्र पाठक, सुबोध शर्मा, संतोष पाठक, मदन सहरिया, अनिल सिंह राठौर, सोहन लाल तिवारी, रामेश्वर, सुनील चौरसिया उपस्थित रहे। अंत में रामचरन सहरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed