फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sports Competition: Ankit, Abhay, Chhaya and Aaradhana ran the fastest.

खेलकूद प्रतियोगिता : अंकित, अभय और छाया व आराधना दौड़ी सबसे तेज

Thu, 20 Nov 2025 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sports Competition: Ankit, Abhay, Chhaya and Aaradhana ran the fastest.
बार के जीआईसी में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियाेगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बार/पुलवारा। विकास खंड बार की ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को रघुवरी सिंह इंटर कॉलेज में हुई। इसमें अंकित, अभय, छाया और आराधना सबसे तेज दौड़ीं। योगा में उच्च प्राथमिक विद्यालय वस्त्रावन, लोकगीत एवं एकांकी में उप्रावि दैलवारा की टीम विजेता रही। प्राथमिक स्तर खो-खो प्रतियोगिता में संकुल देवरान की टीम उप विजेता रही।
विकास खंड बार की ब्लॉक स्तरीय मिनी बालक्रीड़ा प्रतियोगिता कस्बा बार स्थित रघुवीर सिंह नेताजी इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित हुई। इससे पूर्व छात्रों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। एबीएसए शैलजा ब्यास ने सभी बच्चों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की बात कही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री अरुण गोस्वामी और रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अंकित, 100 मीटर दौड़ में अभय, 200 व 400 मीटर में अंकित प्रथम रहे। बालिका वर्ग में छाया, आराधना, दीक्षा विजयी रहीं। खो-खो में संकुल देवरान विजेता रहीं। जूनियर स्तर बालक-बालिका वर्ग की 100, 200, 400 मीटर दौड़ में अंश, अंकुश, शिवाकांत यादव, अंजली, शिवानी विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटी प्रतिस्पर्धा में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय बानपुर की टीम जीती। योगा में उच्च प्राथमिक विद्यालय वस्त्रावन की टीम जीती। लोकगीत एवं एकांकी में उप्रावि दैलवारा के बच्चों ने बाजी मारी। वहीं, बच्चों ने पिरामिड बनाकर सभी को रोमांचित किया। सभी विजयी खिलाड़ियों व टीम को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी, ब्रजेश चौरसिया, एआरपी हरिनारायण चौबे, उदयभान राजपूत, राजेंद्र यादव, आजाद वर्मा, प्रदीप सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed