फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Special train run between Khajuraho and Nizamuddin for Raksha Bandhan.

Lalitpur News: रक्षाबंधन पर खजुराहो निजामुद्दीन के बीच चलाई विशेष ट्रेन

Fri, 28 Aug 2026 11:41 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Special train run between Khajuraho and Nizamuddin for Raksha Bandhan.
ललितपुर। रक्षाबंधन पर रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते खजुराहो से टीकमगढ़, दैलवारा होते हुए हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया गया है।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो और खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन का संचालन 26 अगस्त से शुरू किया गया। ट्रेन संख्या 01913 खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन खजुराहो से 26 अगस्त से शुरू हुई, जो 28 एवं 30 अगस्त तक तीन फेरे के साथ चलाई जा रही है। यह ट्रेन खजुराहो रेलवे स्टेशन से शाम पांच बजे चलकर छतरपुर, टीकमगढ़, दैलवारा स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 7.32 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद झांसी के रास्ते हजरत निजामुद्दीन के लिए चल रही है। जबकि ट्रेन संख्या 01914 हजरत निजामुद्दीन से चलकर 27 अगस्त से शुरू हुई, जो 29 एवं 31 अगस्त को 3-3 फेरे के साथ संचालित की जा रही है। यह विशेष ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 11.0 बजे चलकर मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी के रास्ते दैलवारा स्टेशन पर रात 10.13 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर होते हुए खजुराहो के लिए चलाई जा रही है। हालांकि ट्रेन के ललितपुर ठहराव नहीं होने से यात्रियों में मायूसी रही। इसका कारण है कि दैलवारा रेलवे स्टेशन ललितपुर से करीब दस किलोमीटर दूर है और वहां तक आने जाने का पर्याप्त साधन भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed