फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   spa city president, removed in 21 days

विवादों में घिरें सपा जिलाध्यक्ष 21 दिन भी नहीं संभाल सके पार्टी की जिम्मेदारी

Sun, 17 Oct 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
spa city president, removed in 21 days
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
ललितपुर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कांड के मामले के आरोपों से घिरे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव इस बार 21 दिन में ही कुर्सी से हटा दिए गए। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी में पुलिस टीम ने गत दिनों उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी। वैसे उनके जेल जाने के बाद से ही कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा था। क्योंकि चुनाव के समय पार्टी किसी तरह का जोखिम मोल नहीं लेना चाहती है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने सपा और बसपा जिलाध्यक्ष एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारियों और खुद के परिजनों समेत 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में बीते रोज एसओजी टीम ने सपा और बसपा के जिलाध्यक्ष को जिला मिर्जापुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सपा जिलाध्यक्ष के जेल जाते ही समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं में हड़कंप मच गया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा के जिलाध्यक्ष समेत जिले की पूरी कार्यकारिणी ही भंग कर दी। बता दें कि तिलक यादव 21 दिन पहले ही दोबारा सपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। किशोरी से दुष्कर्म जैसे मामले की गंभीरता और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एवं पार्टी की छवि सुधारने के दृष्टिकोण से पार्टी ने शनिवार को यह बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सपा कार्यकारिणी भंग होने से दावेदारों की अटकलें बढ़ीं
ऐसे में अब समाजवादी पार्टी में दावेदारों की अटकलें बढ़ गईं हैं। पार्टी के कद्दावर और स्वच्छ छवि रखने वाले नेताओं ने दावेदारी शुरू कर दी है। वह लखनऊ में सपा मुखिया समेत पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में भी हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नेपाल यादव, पूर्व जिपं सदस्य मान सिंह यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष कैलाश यादव, महासचिव गिरधारी यादव भी सपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदार भी अपने करीबी नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाने की कोशिश में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed