फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sp leaders meet the deceased family

सपाइयों ने पीड़ित को दिया मदद का आश्वासन

Sun, 25 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
sp leaders meet the deceased family
मैनवार व ननौरा में पीड़ित से मिलते सपाई - फोटो : LALITPUR
सपाइयों ने पीड़ित को दिया मदद का आश्वासन
विज्ञापन

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम मैनवार व ननौरा पहुुंचकर पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। इन दोनों गांव में बिजली गिरने से मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई थी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव के नेतृत्व में सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। टीम सर्वप्रथम ग्राम मैनवार पहुंची, जहां बताया गया कि गांव के निवासी 50 वर्षीय किसान गोपाल अपने खेत पर अदरक की फसल की रखवाली करने के साथ भैंसों को चरा रहा था। इसी दौरान बिजली गिर गई थी। ग्राम ननौरा में फसल की रखवाली करते समय बिजली गिरने से 28 वर्षीय विद्यादेवी व उसके आठ वर्षीय पुत्र अनुराग की मौत हो गयी थी। मृतका के घर पहुंचे कमेटी सदस्यों ने मृतका विद्यादेवी के दिव्यांग पति को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कमेटी में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, स्वामी प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष धनीराम रजक, जिला पंचायत सदस्य भवानी सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष जगदीश कंचन, पूर्व प्रधान मैनवार अवधेश, घनश्याम यादव ननौरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed