{"_id":"6ad51418b4b7c16ac509d084","slug":"driven-by-the-desire-to-shape-their-future-289-students-appeared-for-a-scholarship-examination-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-165353-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भविष्य संवारने का जुनून लिए 289 छात्र-छात्राओं ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भविष्य संवारने का जुनून लिए 289 छात्र-छात्राओं ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा
विज्ञापन
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 रविवार को दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में संपन्न हुई। इस परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
परीक्षा के लिए कुल 474 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 289 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 185 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे तक शांतिपूर्वक चली। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र के उत्तर ओएमआर सीट पर दिए। केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली गई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर दिया गया। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने इसे एक अच्छा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इसका लाभ उन्हें जीवन में आगे मिलेगा।
महाविद्यालय प्रबंधक कमलेश चौधरी और प्राचार्य जेएस तोमर ने परीक्षा का जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी भी सिपाहियों के साथ मौजूद रहे। बृजेश पटैरिया को छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रभारी बनाया गया था। महाविद्यालय के कई शिक्षकों ने कक्ष निरीक्षक के तौर पर सहयोग दिया। इनमें अभिषेक रावत, सुमन कुमार, आकाश राय, गरिमा उपाध्याय, महिमा, डॉ धर्मेंद्र यादव, हरविंद्र, नमृता अरुण झा, प्रद्युम्न पटेरिया, राधा मिश्रा और नासिर शामिल थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
फोटो- 20
- खुशी
अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रयास काफी अच्छा है। छात्रवृत्ति की धनराशि मिलने पर आगामी पढ़ाई में यह काफी उपयोगी रहेगी।
- खुशी, छात्रा
-- -- -- -- -- --
फोटो-21
-दीपा
छात्रवृत्ति का पेपर अच्छा था। इस प्रकार के आयोजन होने से छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर में भी सुधार होता है।
- दीपा, छात्रा
-- -- -- -- -- -- -
फोटो-22
- प्रतिज्ञा
छात्रवृत्ति परीक्षाओं का आयोजन से निर्धन छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी मदद मिलती है।
- प्रतिज्ञा, छात्रा
-- -- -- -- --
फोटो-23
- सुमन
वह प्रशासनिक सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती। छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने पर मिलने वाली धनराशि से उसे पढ़ाई में मदद मिलेगी।
- सुमन, छात्रा
-- -- -- -- -- -- -
फोटो-24
- सोहिल खान
पेपर काफी अच्छा रहा है। पूरी उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक से पास हो जाऊंगी और छात्रवृत्ति के लिए चयन होगा। धनराशि का उपयोग वह पढ़ाई में करेगा।
- सोहिल खान, छात्र
-- -- -- -- -- -- -
फोटो -25
- अस्वजीत
इस प्रकार की परीक्षा होने से बौद्धिक विकास और शैक्षिक ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। उसने पेपर बहुत अच्छी तरीके से हल किया और सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।
- अस्वजीत, छात्र