फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Government library grappling with a space crunch; students are studying in the gallery.

Lalitpur News: जगह की कमी से जूझ रहा राजकीय पुस्तकालय, गैलरी में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी

Mon, 19 Oct 2026 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Government library grappling with a space crunch; students are studying in the gallery.
ललितपुर। सरकारी और निजी नौकरियों की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए राजकीय जिला पुस्तकालय एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ वेद-उपनिषद जैसी पुस्तकों का भी अध्ययन करते हैं। हालांकि, पुस्तकालय में लंबे समय से जगह की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की अधिक संख्या के कारण कई छात्र हॉल की गैलरी में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। पुस्तकालय की क्षमता 50 विद्यार्थियों की है, जबकि नियमित रूप से करीब 70 छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए आते हैं। अन्य कुछ दिन यह संख्या 90 से अधिक हो जाती है। यहां एनसीईआरटी की किताबों के माध्यम से भी अध्ययन कराया जाता है। रोजगार के अवसरों की जानकारी देने के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन भी किया गया है। कई विद्यार्थी यहां से पढ़कर सरकारी नौकरियों में चयनित हो चुके हैं। पुस्तकालय की सदस्यता व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पहले आजीवन सदस्यता के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाता था, अब 500 रुपये प्रतिवर्ष शुल्क देना पड़ता है।
विज्ञापन

00000000000
स्थायी सफाई कर्मचारी का अभाव
पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी पाई गई। वहां मौजूद समन्वयक ने बताया कि पुस्तकालय में स्थायी सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है। ऐसे में सफाई का काम रुपये देकर करवाना पड़ता है। नियमित सफाई व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
गिरा पेड़ नहीं हटाया गया
करीब एक साल पहले बारिश के दौरान पुस्तकालय के मैदान में एक पेड़ गिर गया था। यह पेड़ तब से हटाया नहीं गया है। समन्वयक ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया है। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

00000000
विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते अध्ययन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। शौचालय की नियमित सफाई और परिसर में पड़े पेड़ को हटाने के लिए बैठक में अधिकारी के समक्ष बात रखी गई है।-रोशनी पाल, समन्वयक राजकीय जिला पुस्तकालय ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed