ललितपुर। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेस में खाने की गुणवत्ता को परखा, डायल-112 वाहनों का निरीक्षण किया। इसके अलावा एसपी ने लाइन में ही ड्रोन कैमरा को आसमान में उड़वाया और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। जिसमें भोजनालय में पहुंचकर खाने की गुणवत्ता को परखा, परिवहन शाखा और डायल-112 वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों के बारे में जानकारी हासिल की। इतना ही नहीं उन्होंने वाहनों को चलवाकर उनकी वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन मैदान में ड्रोन कैमरा को उड़वाकर परीक्षण कराया। परीक्षण के दौरान एसपी ने स्वयं भी ड्रोन कैमरे को ऑपरेट कर के देखा। निरीक्षण में एसपी ने अधीनस्थों को साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं को लेकर निर्देश दिया। इस दौरान सीओ सदर अवधनारायण राय, प्रशिक्षु सीओ आरपी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।