फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP inspected the outpost Birdha, sent the constable to the line

Lalitpur News: एसपी ने चौकी बिरधा का किया निरीक्षण, सिपाही को किया लाइन हाजिर

Sun, 14 Jul 2024 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP inspected the outpost Birdha, sent the constable to the line
ललितपुर। बीट क्षेत्र की जानकारी और बीट बुक का रखरखाव न करने वाले सिपाही को एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने लाइन हाजिर कर दिया। जबकि एक अन्य सिपाही को बीट की अच्छी जानकारी और बीट बुक का रखरखाव करने पर एक हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात को जिले की पुलसिंग की जानकारी लेने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान वह कोतवाली सदर अंतर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बिरधा पहुंचे। यहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। इसके साथ यहां तैनात दरोगा व सिपाहियों से आवश्यक पूछताछ की। एसपी ने बीट के सिपाहियों की बीट बुक को देखा और पूछताछ की। जिसमें सिपाही राहुल चौधरी को बीट क्षेत्र की सही जानकारी व बीट बुक का रखरखाव अच्छा मिला। जिस पर एसपी ने सिपाही को एक हजार रुपये इनाम दिया। जबकि एक अन्य सिपाही अमिताभ सिंह को बीट क्षेत्र की सही जानकारी न होने व बीट बुक का रखरखाव सही न रखने पर उसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ एसपी ने मसौरा बेरियर चौकी का निरीक्षण किया और हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग करते हुए गश्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed