फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP handed over the command of the party to Jyoti Singh

सपा ने ज्योति सिंह को सौंपी पार्टी की कमान

Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP handed over the command of the party to Jyoti Singh
ललितपुर। सपा ने लोधी मतदाताओं को साधने के लिए सदर विधान सभा क्षेत्र से टिकट की दावेदार ज्योति सिंह लोधी को पार्टी का जिलाध्यक्ष बना दिया। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फंसे तत्कालीन जिलाध्यक्ष तिलक यादव के हटने के करीब ढाई माह बाद कैलाश यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाते हुए चुनाव की तैयारियों के निर्देश दिए गए थे। इधर, सदर सीट पर पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा को टिकट देने से दूसरी दावेदार ज्योति सिंह लोधी के समर्थक निराश हो गए थे। इसका असर चुनाव में भी पड़ने की संभावना देख पार्टी नेतृत्व ने दो सप्ताह के अंतराल में जिलाध्यक्ष को फिर बदलते हुए ज्योति सिंह लोधी को पार्टी जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जारी पत्र में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से ज्योति लोधी को यह जिम्मेदारी दी जा रही है। पार्टी के इस फैसले पर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन कार्यकर्ता इस बात से खुश हैं कि नेतृत्व ने सही फैसला लिया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मध्य शीर्ष नेतृत्व ने जनपद की कमान सौंपी है, ऐसे में पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत करके जिले की दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को जिताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed