फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP gets platinum medal for maintaining law and order

Lalitpur News: कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी को मिला प्लेटिनम मेडल

Wed, 14 Aug 2024 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
SP gets platinum medal for maintaining law and order
- थानाध्यक्ष जखौरा को गोल्ड, प्रभुनाथ को सिल्वर और सात पुलिसकर्मियों को मिला सिल्वर मेडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजंसी
ललितपुर। कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कराने जैसे कई काम कराने पर पुलिस महानिदेशक की ओर से पुलिस अधीक्षक को प्लेटिनम मेडल दिया जाएगा। इसके साथ थानाध्यक्ष जखौरा समेत नौ पुलिसकर्मियों को भी स्वतंत्रता दिवस पर मेडल दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में जनपद की पुलिस ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। अपराधियों के विरूद्ध जीरो- टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए कड़ी कार्रवाई की गई। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत न्यायालय में ठोस पैरवी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई गई। थाना कोतवाली पर जनसुनवाई को सरल व सुगम बनाया गया। पुलिस के इन कार्यों की कई मंचों पर प्रशंसा भी की गई। इस वर्ष पुलिस ने आम लोगों के बीच पुलिस की छवि को बेहतर करते हुए अपना विश्वास बढ़ाया। जिससे आमलोगों और पुलिस के बीच की दूरियां कम हुई। आईजीआरएस, सीसीटीएनएस, सीएम डैश बोर्ड जैसे पोर्टल पर भी जिले की पुलिस का काम अच्छा आंका गया। एसपी के निर्देशन में काम कर रही जिले की पुलिस के काम की प्रशंसा पुलिस महानिदेशक ने की। साथ में स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक सहित कुल 10 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल, प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्वतंत्रता दिवस पर उक्त मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिले की पुलिस को डीजीपी से सम्मान व मेडल मिलने से पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

---------
इन्हें मिला मेडल व प्रशस्ति पत्र
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा शौर्य एवं सेवा अभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिंह्न प्रदान किए जाने वालों में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक को प्लेटिनम, थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर को गोल्ड मेडल मिला है। निरीक्षक प्रभुनाथ को सिल्वर, मुख्य आरक्षी शिववीर सिंह, योगेंद्र सिंह, जिनेंद्र सिंह भदौरिया, स्वदेश कुमार, शीलेंद्र सिंह भदौरिया व सिपाही रोहित कुमार यादव और पवन कुमार यादवको सिल्वर मेडल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed