फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   son murdered mother

पुत्र ही निकला मां का हत्यारा, एसओजी व पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 30 Dec 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
son murdered mother
पुलिस लाइन सभागार में हत्या का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के देवगढ़ मार्ग पर रात में सो रही महिला के सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने के मामले का एसओजी और कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में महिला के पुत्र ने ही शराब के नशे में मां के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार बेटा अपनी मां से शादी कराने की बात कर रहा था, मां ने शादी कराने से मना कर दिया तो गुस्साए बेटे ने पत्थर मारकर मां की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम जीरोन निवासी इमरती बाई पत्नी बच्चू लाल अहिवार अपने बेटे सचिन के साथ 12 सितंबर को ललितपुर स्थित जिला अस्पताल गई थी। वापस लौटने पर उन्हें रात हो गई और कोई टैक्सी आदि साधन नहीं मिला।इससे वह दोनों देवगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे कृष्णा मेडिकल सेंटर के पास लेट गए। रात में किसी ने महिला को सिर पर पत्थर मार दिया। जिसके बाद पास में लेटा उसका बेटा महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पुत्र सचिन की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले के खुलासे के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीमें लगाई थीं।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि उस दिन सचिन ने बहुत अधिक शराब पी रखी थी और वह अपनी मां से शादी कराने की बात कर रहा था। जिस पर उसकी मां ने अभी उसकी शादी नहीं करने को कहा, तो वह एकदम से गुुस्से में आ गया और उसने वहीं पास में पड़ा एक खंडा (पत्थर) उठाकर अपनी मां के सिर पर मार दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार शुक्ला, एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, उपनिरीक्षक सर्विलांस प्रभारी गुलाम हुुसैन, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, एसओजी से शत्रुुन्जय सिंह, अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, अमित पाठक, रविंद्र प्रताप सिंह, रंजीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed